अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर पर कही बड़ी बात, जानिए

    क्या मलाइका थी प्रेग्नेंट? अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी 

    अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर पर कही बड़ी बात, जानिए

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपने इस रिश्ते को पब्लिक कर दिया था। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीर शेयर करने के बाद एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार करते रहते हैं। साथ ही अक्सर इन्हें दुनिया के किसी के कोने में छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता रहा है। पिछले साल नवंबर में मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबर ने कपल को हैरान कर दिया गया था। उस समय अर्जुन ने पब्लिकेशन टारगेट करते हुए खबर को झूठ बताया था। अब एक बार फिर अर्जुन ने उस झूठी खबर पर अपना रिएक्शन दिया है।

    पिछले साल अक्टूबर में दोनों लंदन में छुट्टियां मना रहे थे। उस दौरान ऐसी खबर आई थी कि कपल ने अपने करीबियों को एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर दी है। बाद में अर्जुन ने पब्लिकेशन से सवाल करते हुए अपने फैक्ट्स को चेक कर लेने की बात कही थी। अब हाल में बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने इसी मुद्दे पर बात की है।

    अर्जुन कपूर ने कहा-’मेरा मानना ये है कि इस तरह करी खबरें फैलाने के पीछे का खास मकसद होता है लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना। हम स्टार्स हैं, हमारी निजी जिंदगी हमेशा निजी नहीं होती है। आप कई बार हमारी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशन से जुड़ते हैं। हम ऑडियंस तक पहुंचने के लिए हमेशा ही मीडिया का सहारा लेते हैं और उनपर काफी भरोसा करते हैं। हम बस आपसे इतनी अपेक्षा करते हैं कि आप ये समझें कि हम भी इंसान हैं। अगर आप किसी के बारे में कुछ लिख रहे हैं तो कम से कम उसे एक बार चेक कर लें और कम से कम एक बार सोच लें। कई बार चीजें मान लेने से ज्यादा उन्हें जांचना जरूरी होता है। आपके कुछ भी लिख देने से किसी की पर्सनल लाइफ पर काफी असर पड़ता है।’ फ़िलहाल दोनों अपने रिश्ते को एन्जॉय कर रहे हैं।