अर्जुन कपूर ने 16 करोड़ में बेचा 20 करोड़ का अपार्टमेंट, क्यों झेला 4 करोड़ घाटा?

    माना जा रहा था कि एक्टर इस अपार्टमेंट में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन अर्जुन ने ये 4364 स्क्वायर फीट में फैला अपार्टमेंट बेच दिया है। हैरानी वाली बात ये है कि एक्टर ने इस अपार्टमेंट को 16 करोड़ में बेचा है। मतलब उन्हें इस सौदे में 4 करोड़ का नुक्सान हुआ है।

    अर्जुन कपूर ने 16 करोड़ में बेचा 20 करोड़ का अपार्टमेंट, क्यों झेला 4 करोड़ घाटा?

    बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने फिल्मी करियर से ज्यादा लव लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। हाल में एक्टर गर्लफ्रेंड के साथ पेरिस ट्रिप पर हो कर आये हैं। अब एक्टर से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है। दरअसल, पिछले साल अर्जुन ने मलाइका के घर के पास अपने लिए करीब 20 लाख का एक अपार्टमेंट खरीदा था। माना जा रहा था कि एक्टर इस अपार्टमेंट में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन अर्जुन ने ये 4364 स्क्वायर फीट में फैला अपार्टमेंट बेच दिया है। हैरानी वाली बात ये है कि एक्टर ने इस अपार्टमेंट को 16 करोड़ में बेचा है। मतलब उन्हें इस सौदे में 4 करोड़ का नुक्सान हुआ है।

    इस डील के पेपर्स पर अर्जुन की बहन अंशुला ने साइन किये हैं। लेकिन अभी तक कोई ये नहीं समझ पाया है कि आखिर क्यों अर्जुन ने ये आलीशान अपार्टमेंट इतनी कम कीमतों में बेचा।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नज़र आने वाले हैं। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर, पोस्टर सब रिलीज़ हो चुका है। ट्रेलर को देखने के बाद समझना मुश्किल है कि असली विलेन कौन है। फिल्म में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 29 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट देखी जा सकती है, वहीँ एक्टर्स अलग अलग तरह से फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

    Tags