अरविंद अकेला कल्लू ने महिमा सिंह के साथ मिलकर बनाया इस हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन, वीडियो वायरल

    इंडस्ट्री को इतनी उंचाई तक ले जाने में कुछ खास कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेकिन अब इस इंडस्ट्री में भी गानों को रिमिक्स किये जाने का चलन शुरू हो गया है।

    अरविंद अकेला कल्लू ने महिमा सिंह के साथ मिलकर बनाया इस हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन, वीडियो वायरल

    भोजपुरी सिनेमा भारत का खास हिस्सा माना जाता है। इसलिए भोजपुरी गानों ने देश विदेश में अपनी मिठास और खास म्यूजिक के लिए अपनी अलग पहचान बनाई है। इंडस्ट्री को इतनी उंचाई तक ले जाने में कुछ खास कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेकिन अब इस इंडस्ट्री में भी गानों को रिमिक्स किये जाने का चलन शुरू हो गया है। 

    पिछले कुछ सालों में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, नीलकमल सिंह समेत कई कलाकारों ने ऐसे कई गाने बनाये हैं। अब ऐसे में एक हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन खूब वायरल हो रहा है। सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने एक हिंदी गाने ‘जिंदगी बन गए हो तुम’ का भोजपुरी वर्जन बनाया है। इस गाने को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई लाख लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं।

    इस भोजपुरी गाने को भी लोग पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ भोजपुरी की सुपरहॉट एक्ट्रेस महिमा सिंह नजर आ रही हैं। महिमा इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अपनी खूबसूरत अदाओं के लिए उन्हें लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं। कल्लू के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री जबरदस्त है और देखने लायक है। इस गाने को देखने के बाद आप ऐसे और गानों की डिमांड कर सकते हैं।

    Tags