अरविंद अकेला कल्लू अपने नए गाने में मारते दिखे दम, इस तरह लोगों के बीच शेयर किया अपना शिव भजन

    भोजपुरी के फेमस सिंगर अऱविंद अकेला कल्लू का नया गाना लेके हाथ में चिलम मारो दम मारो दम हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने में वो नशे की धूत में दिखाई दे रहे हैं। 

    अरविंद अकेला कल्लू अपने नए गाने में मारते दिखे दम, इस तरह लोगों के बीच शेयर किया अपना शिव भजन

    भोजपुरी के सबसे फेमस स्टार्स में से एक अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा में जबरजस्त तरीके से फेमस है। उन्हें सिर्फ उनकी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि सिंगिंग की वजह से भी पहचान हासिल हो रखी है। उनका जब भी कोई गाना सोशल मीडिया पर वायरल होता है। वो फैंस के बीच हिट हो ही जाता है। इस बार अरविंद कल्लू शादी के सीजन में शिव भजन लेकर आए हैं। अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने का काम लेके हाथ में चिलम मारो दम मारो दम’ गान में सिंगर अपनी को स्टार्स के साथ चिलम फूंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने का डार्क प्लेस पर फिल्माया गया है, जिसमें अरविंद अकेला कल्लू धुंआ ही धुंआ हवा में उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में एक्ट्रेस भी कश लगाती हुई दिखाई दी रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस भगवा कलर का आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसका ध्यान सिर्फ नशे पर ही आधारित है। इस गाने में अरविंद कल्लू ने रुद्राक्ष की माला पहनी हुई है। वो नशे में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को वेव म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया है। अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह के साथ वो इस गाने को गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा है। इससे पहले इस अरविंद कल्लू का नया गाना लंदन के लिपस्टिक रिलीज हुआ था। यहां देखिए अरविंद अकेला कल्लू से जुड़ा हुआ वीडियो। 

    इस गाने को सुनने के बाद फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कल्लू जी सुपर गाना। दूसरे फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा- रिकॉर्ड हिट भोजपुरी बिहार। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सुपर डुपर कल्लू भाईया। चौथे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम बढ़िया भाईया।

    Tags