केएल राहुल संग शादी के लिए अथिया शेट्टी की शुरू हुई तैयारियां, सैलुन से निकलते ही देखने को मिला ग्लो

    अथिया शेट्टी औऱ केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अपनी शादी से पहले अथिया सैलुन गई थी जहां से बाहर निकलने के बाद उनका ग्लो देखकर फैंस चौंक गए। 

    image

    एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जोकि जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वो आज यानि बुधवार के दिन मुंबई के एक सैलून के बाहर स्पॉट की गई। इंस्टाग्राम पर एक पपराजी अकाउंट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अथिया फोटोग्राफर्स के लिए मुस्कुराते हुए सैलून से बाहर निकलती हुई नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ग्रीन और येलो कलर की ड्रेस और सैंडल पहनी थी।

    एक्टर अथिया शेट्टी ने सैलुन से बाहर निकलने के बाद चारों तरफ देखा। इसके साथ ही पपराजी और फैंस के लिए पोज देती हुई नजर आईं। अपनी कार में बैठने से पहले अथिया पूरे समय मुस्कुराती रही। उन्होंने इस दौरान मिनिमल मेकअप किया हुआ था। अथिया शेट्टी की खूबसूरत इस वीडियो में साफ नजर आई। शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखने को मिल रही है। आप भी यहां देखिए अथिया शेट्टी का वायरल होता हुआ वीडियो। 

    अथिया शेट्टी के इस वीडिया पर फैंस भी रिएक्ट करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बाल अच्छे लग रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स को अथिया के फेस पर आया शादी का ये ग्लो काफी अच्छा लग रहा है। अथिया को केएल राहुल के मुंबई में मौजूद घर को सजाए जाने के एक दिन बाद स्पॉट किया गया। मंगलवार को कई लोगों ने बिल्डिंग के चारों ओर लाइट लगाने का काम किया। वहीं, कुछ लोग बाकी चीजों की अरेंजमेंट करते हुए दिखाई दिए।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी को लेकर तैयारियां इस वक्त जोर पर चल रही है। तीन दिन तक शादी के फंक्शन चलने वाले हैं। शादी का पहला फंक्शन 21 जनवरी को लेडीज नाइट्स के साथ शुरू होगा। एक सूत्र ने पहले हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था, "अथिया की सबसे करीबी दोस्त एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन इसका हिस्सा होंगी।"

    Tags