भोजपुरी के खलनायक बनने से पहले अवधेश मिश्रा को पत्नी के सहाराे चलना पड़ता था घर, आज हैं करोड़ों के मालिक

    भोजपुरी इंडस्ट्री में बतौर विलेन के तौर पर पहचाने जाने वाले एक्टर अवधेश मिश्रा ने बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। आइए जानते हैं उनके संघर्ष की कहानी। 

    भोजपुरी के खलनायक बनने से पहले अवधेश मिश्रा को पत्नी के सहाराे चलना पड़ता था घर, आज हैं करोड़ों के मालिक

    भोजुपरी इंडस्ट्री में कई सारे लोग ऐसे हैं जोकि अपनी मेहनत के दम पर आज एक बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं। लोग उनकी मेहनत को सवारते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वो सितारों ने एक बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए काफी कड़ी संघर्ष किया था। इस लिस्ट में कई नेपाल से जुड़े सितारे भी हैं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री में कमाल का काम करके अपनी अलग ही छाप लोगों के बीच छोड़ी है। ऐसे में यहां हम बात रहे हैं अवधेश मिश्रा की, जिन्होंने अपनी से लोगों का दिल बखूबी जीतने का काम किया। 

    उन्होंने खलनायक की भूमिका इस कदर निभाई थी कि लोगों के दिलों पर अभी तक उसकी छाप पड़ी हुई है। लेकिन इन दिनों वो विलेन नहीं बल्कि कॉमेडी, पिता औऱ भाई के रोल को निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम खलनायक के तौर पर ही किया था। वो बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे, लेकिन वो कब विलेन बन गए इसकी बात अभी तक सामने नहीं आई है।

    अवधेश मिश्रा ने ये मुकाम हासिल करने के लिए काफी मेहनत की। उनकी जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया था जब उन्हें मजबूरी में आकर यार्ड में सोना पड़ता था। घर का खर्च चलाने के अवधेश कभी-कभार ड्राइवर की नौकरी कर लिया करते थे। उनकी पत्नी एक स्कूल में बतौर टीचर काम कर रही थी। लेकिन आज उनकी किस्मत देखिए किस कदर बदली है। आज वो करोड़ोंं के घर में रहते हैं। 

    सूत्रों की माने तो एक्टर का नेटवर्थ करीब 12 करोड़ है। आज वो भोजपुरी के कई बड़े एक्टर्स खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे स्टार्स को टक्कर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2500 रुपये से की थी। लेकिन आज वो करोड़ों के संपत्ति के मालिक हैं। उनकी पहली फिल्म की बात करें तो वो दुल्हा अइसन चाही से की थी, जिसे 2005 में रिलीज किया गया था। 

    Tags