आयुष्मान खुराना को घर से निकालकर पापा ने ही बनाया स्टार, जातने थे अब बेटा करेगा बड़ा काम

    आयुष्मान खुराना को स्टार बनाने में उनके पापा का है सबसे बड़ा हाथ, घर से भगाकर भेजा था मुंबई

    आयुष्मान खुराना को घर से निकालकर पापा ने ही बनाया स्टार, जातने थे अब बेटा करेगा बड़ा काम

    आयुष्मान खुराना के सिर से पिता का साया उठ गया है। एक्टर के पिता और जानेमाने ज्योतिष पी खुराना ने मोहाली के अस्पताल में शुक्रवार को अपनी अंतिम सांसे लीं। उनके जाने से परिवार सदमे मे है। दो दिन पहले उन्हें सांस की दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आयुष्मान और अपारशक्ति दोनों ही बेटों का अपने पापा के साथ काफी अच्छा बॉन्ड था।

    आयुष्मान खुराना ने नीलेश मिसरा के स्लो शो में अपनी निजी जिंदगी का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि पापा के हाथों दोनों भाइयाों को बचपन में खूब पिटे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए तो एक रूम भी जहां ले जाकर दोनों की पिटाई होती थी।

    आयुष्मान ने बताया कि वो उनके पिता ही थे जिन्होंने उन्हें घर से भगाकर उन्हें स्टार बनाया। एक्टर ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ से अपना मास कम्यूनिकेशन किया था। उसी दौरान वो थिएटर भी कर रहे थे। उनका एक नाटक होने वाला था। लेकिन ग्रेजुएशन के पेपर होते ही उनके पापा ने उन्हें कह दिया था कि वो अब चंडीगढ़ में नहीं रहेंगे और उन्हें मुंबई जाने के लिए बोल दिया था। उन्होंने पुश किया, तभी आयुष्मान मुंबई के लिए निकले। 

    आयुष्मा सोच रहे थे कि वो पहले नाटक कर लें और फिर जाएं। उन्हें लगता था कि वो पहले और भी चीजें सीखेंगे क्योंकि वो मुंबई के लिए तैयार नहीं थे। आयुष्मान ने बताया कि उनके पिता ज्योतिष हैं तो शायद उन्हें उससे या अपने विवेक से पता चला कि यही वक्त है जब उन्हें मुंबई में स्ट्रगल करने निकल जाना चाहिए। आयुष्मान मानते हैं कि अगर उस वक्त उन्हें घर से ना निकाला गया होता तो पता नहीं क्या होता। वो स्टार बनते भी या नहीं।

    ऐसा भी कहा जाता है कि आयुष्मान की स्पेलिंग में उनके पापा ने ही बदलाव कराए थे। 

     

    Tags