फिल्म RRR के रिलीज़ से पहले ही राम चरण ने ने साइन की 100 करोड़ की डील, जानिए

    फिल्म RRR के रिलीज़ से पहले ही राम चरण ने ने साइन की 100 करोड़ की डील, जानिए

    ट्रेड न्यूज की माने तो रामचरण ने आरआरआर रिलीज होने से पहले ही 100 करोड़ की एक अनटाइटल्ड फिल्म को साइन जो अब तक की सबसे बड़ा पे चेक होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है कि भारतीय सिनेमा विश्व की सबसे बड़ी इंडस्ट्री में से एक है । ऐसे बहुत कम एक्टर्स हैं जो 100 करोड़ के क्लब को छू पाते है और उनके चेक पर 7 ज़ीरो से भी ज्यादा आंकड़े नजर आते हैं। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मेगा स्टार राम चरण 100 करोड़ की डील की है। एक्टर ने पैन इंडिया के साथ ये मेगा बजट फिल्म साइन की है।

    राम चरण ने एसएस राजामौली की आरआरआर जैसी विशाल मैग्नम ओपस फिल्में साइन की हैं जो 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा वे फिल्म आचार्य में अपने पिता मेगा स्टार चिरंजीवी के साथ लीड रोल में नज़र आयेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब ये पिता पुत्र की जोड़ी एक साथ स्क्रीन शेयर नज़र आयेंगे। इतना हीं नहीं वे कियारा आडवाणी के साथ Rc 15 में भी नज़र आयेंगे जिसे एस शंकर द्वारा निर्देशित किया जायेगा। वे यूवी क्रिएशन्स और गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।

    एक ट्रेड एनालिस्ट ने नाम न छापने की शर्त पर यह बताया कि, ऐसा कम ही होता है कि आप एक स्टार को एक साथ 4 प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए देखते हैं और फिर हिंदी सिनेमा आरआरआर के साथ के साथ प्रवेश करता हैं और इसके बाद भी उसके पास अच्छी फिल्मों की लाइन लगी हैं। वे एक ऐसे एक्टर हैं जो सब कर सकते हैं और दर्शक आरआरआर में उनके एक्टिंग की झलकियों को देख काफी प्रभावित हैं। यह भी माना जा रहा है कि राम चरण अब 100 करोड़ की पारिश्रमिक क्लब का हिस्सा हैं। वे इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिके रहेंगे।"

    राम चरण पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा का विषय बने हुए है और इसका मुख्य कारण है उनकी आने वाली फिल्म आरआरआर और आचार्य। आरआरआर जहां 7 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है, वहीं आचार्य 4 फरवरी 2022 को रिलीज होगी। ऐसा माना जा रहा है कि आरसी15 फरवरी 2023 में रिलीज की जायेगी।