भारती सिंह औए हर्ष लिम्बाचिया ने रिकॉर्ड किया बच्चे के जन्म का पूरा वीडियो, दर्द में रोती दिखी कॉमेडियन

    कॉमेडियन ने अपने बच्चे की कोख में आने से लेकर जन्म तक की जर्नी की जानकारी अपने व्लॉग के जरिये फैंस को दी है। इस व्लॉग में एक्ट्रेस ने जन्म के दो दिन पहले हुए दर्द के बारे में भी बताया है और हॉस्पिटल में भर्ती का भी वीडियो दिखाया है।

    भारती सिंह औए हर्ष लिम्बाचिया ने रिकॉर्ड किया बच्चे के जन्म का पूरा वीडियो, दर्द में रोती दिखी कॉमेडियन

    कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया पेरेंट्स बन गए हैं। कॉमेडियन ने रविवार यानी 3 अप्रैल को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म से परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारती ने नौवे महीने के आखिरी दिनों में भी अपने काम की शूटिंग जारी रखी। लेबर पेन की जानकारी किसी को नहीं दी और चुपचाप हॉस्पिटल में जाकर एडमिट हो गये। दरअसल, ये सभी जानकरी उनके व्लॉग से मिली है। कॉमेडियन ने अपने बच्चे की कोख में आने से लेकर जन्म तक की जर्नी की जानकारी अपने व्लॉग के जरिये फैंस को दी है। इस व्लॉग में एक्ट्रेस ने जन्म के दो दिन पहले हुए दर्द के बारे में भी बताया है और हॉस्पिटल में भर्ती का भी वीडियो दिखाया है।

    व्लॉग में भारती को लेबर पेन के एक दिन पहले अपने शो की शूटिंग के लिए सेट पर देखा जा सकता है। अगले सीन में भारती दर्द में हॉस्पिटल जाती दिखती हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार परेशान न हो इसलिए उन्होंने अपने परिवार को हॉस्पिटल जाने की जानकारी नहीं दी। अगले सीन में भारती हॉस्पिटल के कमरे में दर्द में नज़र आ रही हैं। इतनी तकलीफ झेलने के बाद भारती ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। लेकिन इस वीडियो में उनकी दर्द से भरी इस जर्नी को महसूस किया जा सकता है।

    बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की पहली मुलाकात कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और फिर साल 2017 में गोवा में ग्रैंड शादी हुई। शादी के बाद दोनों ने कई टीवी शो होस्ट किये, अपना खुद का यूट्यूब चैनल, अपना शो और अब इतना काम करने के बाद इनके परिवार में नए सदस्य की एंट्री। भारती ने बेटे को जन्म दिया है। और अब वो बेटे की देख रेख में बिजी रहेंगी। उन्हें टीवी पर वापस देखने का इंतजार रहेगा।

    Tags