निरहुआ के प्यार पर अक्षरा सिंह को नहीं है भरोसा, बोलीं- तू पलट जइबा

    अक्षरा सिंह औ निरहुआ की फिल्म का एक नया गाना तू पलट जइबा रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही ये गाना निरहुआ और अक्षरा की केमेस्ट्री की वजह से छा गया है।

    निरहुआ के प्यार पर अक्षरा सिंह को नहीं है भरोसा, बोलीं- तू पलट जइबा

    दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बराबर भोजपुरी सिनेमा के जरिए एंटरटेन कर रहे हैं। भले ही वो आजमगढ़ से सांसद बन गए हैं लेकिन उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री नहीं छोड़ी है। उनकी एक नई फिल्म आ रही है और इसमें उनके साथ जानीमानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं। अक्षरा पिछले दिनों अपने एमएमएस लीक की वजह से सुर्खियों में थीं। लेकिन उन्होंने इसे फेक ही बताया है। एक्ट्रेस भले ही विवादों में क्यों ना हो लेकिन अपने फैंस को एंटरटेन करने से पीछे नहीं हट रही हैं। ये दोनों ही धांसू कलाकार फिल्म 'जान लेबु का' में नजर आएंगे। 

    निरहुआ और अक्षरा की इस फिल्म का गाना अब गदर मचा रहा है। इस गाने का नाम है- तू पलट जइबा। इस गाने में निरहुआ और अक्षरा का रोमांस दिखाया गया है। एक्ट्रेस निरहुआ से कहती हैं - तू पलट जइबा। लेकिन निरहुआ अक्षरा को भरपूर मनाने की कोशिश करते हैं। ये गाना अब इंटरनेट पर आग लगाता नजर आ रहा है। दोनों का रोमांस दर्शकों को पसंद आ रहा है। 

    तू पलट जइबा गाने को ओम झा और अक्षरा सिंह ने गाया है। अक्षरा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक बढ़िया सिंगर भी है। गाने को यादव राज ने लिखा है जबकि म्यूजिक ओम झा ने दिया है। वहीं फिल्म की बात करें तो 'जान लेबु का' को दिनकर कपूर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी और स्क्रीन प्ले श्रेया श्रीवास्तव ने लिखा है।

    फिलहाल तो सबकी नजरें इस गाने पर हैं। निरहुआ और अक्षरा की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचा रही हैं। दोनों का गाना दर्शकों को खूब भा रहा है।

    Tags