अक्षरा सिंह ने इस भोजपुरी स्टार के साथ गुजारी 'नाइट', कहा- 'क्यूट बॉय'

    अक्षरा सिंह और इस भोजपुरी स्टार की काफी गहरी दोस्ती है...

    अक्षरा सिंह ने इस भोजपुरी स्टार के साथ गुजारी 'नाइट', कहा- 'क्यूट बॉय'

    भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनकी फिल्में और गाने हमेशा ही लोगों को काफी पसंद आते हैं। अक्षरा खुद गाने गाती भी हैं और उन पर एक्ट भी करती हैं। एक्ट्रेस ने वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में कई एक्टर्स के साथ काम किया है लेकिन उनकी जोड़ी अरविंद अकेला कल्लू के साथ भी काफी जमती है। दोनों को साथ में फैंस काफी पसंद भी करते हैं। अरविंद अकेला कल्लू भी जाने माने सिंगर और एक्टर हैं। उन्होंने अपना भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी नाम बना लिया है। अक्षरा ही नहीं बल्कि अरविंद के गाने भी यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं।

    साल 2022 में दोनों ने काफी साथ में काम किया है। दोनों के गानों को लोगों ने काफी पसंद किया था। पिछले साल अक्षरा ने अरविंद का बर्थडे केक भी कटवाया था और उनका जन्मदिन बड़े ही प्यार से सेलिब्रेट किया था। अरविंद और अक्षरा अब एक बार फिर साथ नजर आए। दोनों सारे नाइट्स इवेंट्स में पहुंचे थे। यहां पर जाहिर है दोनों ने कुछ तो परफोर्म किया होगा लेकिन एक्ट्रेस ने अरविंद अकेला कल्लू संग अपनी कुछ मस्ती के पलों को शेयर किया है। फोटोज में दिख रहा है कि दोनों सेल्फी ले रहे हैं और पीछे उनके फैंस हैं जो खुद इस कपल की फोटो क्लिक करने में बिजी हैं। फैंस दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश हुए। अक्षरा ने ये फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ''सारेगामा नाइट्स विद क्यूट बॉय।'' अरविंद ने भी इस पोस्ट पर अपने दिल बरसा दिए हैं।

    अक्षरा सिंह हमेशा की तरह प्यारी लग रही हैं। उन्होंने पर्पल रंग की ड्रेस पहनी थी। वहीं अरविंद भी सफेद रंग की हुडी में स्मार्ट लग रहे थे। पिछले साल अरविंद और अक्षरा का गाना तोहरे खातिर भूखेनि सोमवार रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इसी तरह उनके और भी गानों ने धूम मचाई थी।

    Tags