भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता की मां का निधन, फैंस के बीच पोस्ट शेयर कर जताया अपना दुख

    भोजुपरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अनारा गुप्ता की मां राज रानी गुप्ता का निधन हो गया है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। 

    भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता की मां का निधन, फैंस के बीच पोस्ट शेयर कर जताया अपना दुख

    भोजुपरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अनारा गुप्ता की मां राज रानी गुप्ता का निधन हो गया है। उन्होंने 6 जून को अपनी आखिरी सांस ली थी। एक्ट्रेस की मां काफी वक्त से बीमार चल रही थी। उन्हें इलाज करवाने के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया था। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस की मां अनारा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है।

    अपनी मां राज रानी गुप्ता की एक तस्वीर शेयर करते हुए अनारा गुप्ता ने लिखा, 'तुम्हारी बहुत याद आ रही है मेरी मां। हां प्रोसेस ही नहीं कर पा रही हूं कि आप नहीं हो … जाने से पहले हां तो बेटा देते कि आपके बिना जीना कैसे है। मां शांति से आराम करो। तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। मां मैं कैसे संभाल लूं। कृपया हमें हिम्मत देना मां।'

    एक्ट्रेस अनारा गुप्ता ने अपनी मां के निधन पर दुख जाते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने अपने इंस्ट्रग्रााम स्टोर परी लिखा- , 'मां .. ॐ शांति ॐ।' अनारा ने अपनी मां के लिए एक दिन पहले ही सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था और एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'नमस्कार दोस्तों, थोड़े समय के लिए मैं इंस्टाग्राम और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्रेक ले रही हूं। मेरी मां अस्पताल में भर्ती हैं और थोड़ा सीरियस भी... माफ कीजिएगा अगर मैं कोई फैन पेज शेयर नहीं कर पा रही हूं... मेरी मां के लिए दुआ करें।' इसके बारे में जैसे ही अनारा गुप्ता के फैंस को पता लगा तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त करना शुरू कर दिया।

    Tags