शूटिंग के वक्त खेसारी लाल यादव संग रोमांटिक हो गईं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, फिर वीडियो भी किया शेयर

    खेसारी लाल यादव संग पहले ये एक्ट्रेस रोमांटिक हुई और फिर इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया

    शूटिंग के वक्त खेसारी लाल यादव संग रोमांटिक हो गईं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, फिर वीडियो भी किया शेयर

    खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उनके गानें और फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। खेसारी की इस साल कई वीडियोज यूट्यूब पर खूब ट्रेंड हुई हैं। इतना ही नहीं यूट्यूब म्यूजिक ने साल 2022 के जो टॉप 10 गानों की लिस्ट निकाली थी, उसमें खेसारी के ही दो गाने थे। खेसारी दिन बा दिन लोगों के दिलों में और ज्यादा राज करने लगे हैं। इसलिए तो उन पर उनके फैंस दिलो जान से मरते हैं। इस बीच उनकी दीवानगी एक और वीडियो सामने आया है। खुद एक्ट्रेस भी खेसारी संग रोमांटिक हो गईं।

    दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस खेसारी संग रोमांटिक डांस किया है। रील के कैप्शन में बताया है कि उन्होंने शूटिंग टाइम में फन करते हुए ये रील बनाई है। यानी जब शूटिंग से ब्रेक मिला तो पूनम खेसारी संग इस तरह मस्ती करती दिखी हैं। खेसारी नीली जींस हरी टीशर्ट मे हैं। कमाल की बात है कि उन्होंने हाथ में चिकन ले रखा है और इसी में वो रोमांस भी कर रहे हैं। वहीं पूनम दुबे नीली जींस और एक ब्लैक क्रॉप टॉप में नजर आई हैं। दोनों की ये वीडियो अब खूब देखी जा रही है।

    खेसारी लाल यादव हालांकि भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ दूसरे लोगों से परेशान थे। उनकी बेटी को काफी ट्रोल किया जा रहा था और जाली तस्वीरें इंटरनेट पर डाली जा रही थीं। खेसारी इन सब बातों से आहत होकर इंडस्ट्री छोड़ने की बात करने लगे थे। खेसारी लाल यादव के फैंस ने उन्हें इसके बाद खूब सपोर्ट किया। खेसारी का जो भी गाना आया। उसे खूब ट्रेंड कराया। खेसारी को फैंस इतनी आसानी से कैसे जाने देंगे जब उनकी फिल्में और गाने उनको खूब भाते हैं। खेसारी अपनी गानों के साथ साथ अपनी आने वाली दो फिल्मों की भी शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी एक फिल्म की शूटिंग लंदन में पूरी की है और अब वो फिलहाल इंडिया में अपने बाकी प्रोजेक्ट्स पर भी शूट कर रहे हैं।