प्रियंका पंडित ने गुपचुप तरीके से की शादी? मांग में सिंदूर-गले में मंगलसूत्र देखकर फैंस हुए हैरान

    भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस इस बात का अंदाज लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस की शादी हो गई है। यहां जानिए क्या है पूरी सच्चाई। 

    प्रियंका पंडित ने गुपचुप तरीके से की शादी? मांग में सिंदूर-गले में मंगलसूत्र देखकर फैंस हुए हैरान

    भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित इस वक्त भोजपुरी सिनेमा में कमाल का काम कर रही हैं। कई सारी हिटें फिल्में वो लोगों के बीच दे चुकी हैं। प्रियंका पंडित इस वक्त सिंगल चल रही हैं, लेकिन हाल ही में जो तस्वीर वायरल हुई उसे देखकर फैंस अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। तस्वीर को देखने के बाद फैंस ने इस बात का अंदाजा लगा लिया है कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। उन वायरल हो रही तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म के सेट से जुड़ी हुई है। 

    दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ गई हुई थीं। वहीं से ही उन्होंने अपनी एक तस्वीर फैंस के बीच शेयर की। तस्वीर में एक्ट्रेस रेड कलर का सूट पहने हुए दिखाई दीं। साथ ही उन्हें मांग में सिंदूर लगाए हुए और गले में मंगलसूत्र पहने हुए देखा गया। प्रियंका की तस्वीर के देखने के बाद फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि उनकी शादी हो गई है। यहां देखिए प्रियंका पंडित से जुड़ी हुई तस्वीर, जिसे देखने के बाद फैंस हुए कंफ्यूज।

    प्रियंका पंडित से जुड़ी तस्वीर देखकर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दिए। एक फैन ने एक्ट्रेस की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- शादी कब हो गई आपकी? इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शादी हो गई क्या दीदी बहुत स्मार्ट लग रहे हो। वहीं, तीसरे फैन ने तस्वीर को देखकर लिखा- प्रियंका जी आपकी शादी कब हुई दिल तोड़ दिया हमारा। वहीं, चौथे यूजर ने कमेंट किया शादी की बहुत-बहुत मुबारक हो। वैसे अब तो प्रियंका के फैंस की ये गलतफहमी खत्म हो गई होगी कि प्रियंका पंडित ने शादी नहीं की है बल्कि वो अभी भी सिंगल हैं।