दीपिका पादुकोण की तरह बेशर्म रंग गाने में डूबी दिखी भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता, वीडियो ने लगाई आग

    पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता कमाल का डांस करती दिखाई दी हैं। उन्हें देखकर फिदा हो जाएंगे आप। 

    दीपिका पादुकोण की तरह बेशर्म रंग गाने में डूबी दिखी भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता, वीडियो ने लगाई आग

    फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग इस वक्त लोगों के बीच ट्रेंड में बना हुआ है। गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण गाने में कमाल की लग रही हैं। ये गाना वैसे किसी औऱ वजह के चलते भी लोगों के बीच टारगेट पर बना हुआ है। वो है दीपिका पादुकोण की ड्रेस। इन सबके बावजूद इस गाने पर लोग अपने वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने इस गाने पर डांस करके लोगों के दिलों को लुभाने का काम किया है। भोजपुरी एक्ट्रेस का डांस करते हुए का वीडियो इस वक्त धड़ले से वायरल हो रहा है। 

    दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण औऱ शाहरुख खान के गाने बेशर्म रंग पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कमाल के मूव्ज करती हुई दिखाई दी हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभार अपना बेशर्म रंग दिखाना जरूरी होता है’। एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता का जो वीडियो सामने आया है उसमें एक्ट्रेस स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर शिमरी की साड़ी में बेहद ही बोल्ड अंदाज में डांस कर रही हैं। वीडियो में उनके चेहरे की खूबसूरत साफ तौर पर देखने के लिए मिल रही है। वीडियो में एक्ट्रेस की फिगर कमाल की लग रही है। आप भी यहां देखिए रक्षा गुप्ता से वायरल होता हुआ वीडियो। 

    रक्षा गुप्ता के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- आप तो मैम मेरी फेवरेट है ऑल टाइम गुप्ता जी। इसके अलावा दूसरे फैन ने लिखा- बहुत-बहुत हॉट ही ज्यादा डांस। वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा- हॉट बेबी। रक्षा गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों फिल्म फनमौजी की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस यूपी और अमेरिका भी जाएंगी। फिल्म में वो विक्रांत सिंह संग रोमांस करते हुए दिखाई देंगी।

    Tags