खेसारी लाल यादव का बड़ा आरोप, कहा -मेरी मौत का कारण बनेगी भोजपुरी इंडस्ट्री

    उन्होंने बताया कि इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लोग हैं जो लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं। उनके काम में बाधा बन उनके वीडियोज को स्ट्राइक मरकर डिलीट करवा रहे हैं।

    खेसारी लाल यादव का बड़ा आरोप, कहा -मेरी मौत का कारण बनेगी भोजपुरी इंडस्ट्री

    खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में गिने जाते हैं। एक्टर, सिंगर ने बड़ी मेहनत और जीरो से शुरुआत कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसलिए वो हर घर में फेमस हो गये हैं। लेकिन अब उन्होंने एक एक ऐसा बयान दे दिया है जो विवादों में घिर गया है। एक्टर ने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री उनकी मौत का कारण बनेगी। उन्होंने बताया कि इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे लोग हैं जो लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं। उनके काम में बाधा बन उनके वीडियोज को स्ट्राइक मरकर डिलीट करवा रहे हैं।

    भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर आरोप लगया है। हालांकि, उन्होंने किसी के भी नाम का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने कहा- ‘बहुत ही छोटे स्तर से इंडस्ट्री में शुरूआत की थी। लोगों के प्यार और अपनी मेहनत के बदौलत एक अच्छा खासा कलाकार बन गया। इंडस्ट्री में कुछ लोग है जिनको मेरी सफलता रास नहीं आ रही है। पिछले कुछ दिनों से मेरा काम के साथ खेला हो रहा है। कई ऐसी वीडियो और सॉन्ग है जिन पर स्ट्राइक के नाम पर डिलीट किया जा रहा है। उन्होंने वीडियों के माध्यम से अपने विरोधियों से कहा है कि भोजपुरी अब पहले जैसा भोजपुरी नहीं रहा है। अब भोजपुरी बिहार से बाहर निकलकर पूरे देश में फैल रहा है। जिस तरह साउथ इंडस्ट्री ने अपनी नई पहचान बनाई है ठीक उसी तरह भोजपुरी भी आगे अग्रसर है। भोजपुरी में जो लोग कॉन्ट्रोवर्सी फैलाने का कार्य कर रहे है वो ना करें। अगर इंडस्ट्री में एक बार फिर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई तो, फिर हम कभी भोजपुरी और अपनी भाषा को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे।’

    खेसारी लाल ने कहा कि भोजपुरी एलबम इंडस्ट्री भी कहीं न कहीं राजनीति की शिकार है। इसमें आग लगाने का काम छोटे-छोटे यूट्यूब चैनल वाले अधिक करते हैं। चैनल वाले भी दो गुटों में बंटे रहते हैं। मिर्च मसाला लगाकर एक दूसरे के खिलाफ भड़काने वाला वीडियो डालते रहते हैं। अगर ऐसे चैनलों को सिंगर और स्टार इंटरव्यू देना बंद कर दे तो विवाद कम हो जाएगा।

    आगे कहा ‘इस इंडस्ट्री में किसी से कोई बैर नहीं है। उसके बाद भी कुछ लोग है कि मेरी एलबम और वीडियो पर स्ट्राइक लगाकर डिलीट कराने में लगे रहते है। नवरात्र में देवी गान को भी रिलीज नहीं होने दिया था इसके अलावा कई वीडियो ऐसी हैं जिनको कॉन्ट्रोवर्सी में लाकर डिलीट कराने को मजबूर किया जा रहा है। अगर इस इंडस्ट्री में ऐसा ही चलता रहा तो एक ना एक दिन इसी इंडस्ट्री के लोग उनकी मौत का कारण बनेंगे।’

    Tags