रवि किशन-अल्लू अर्जुन की लड़ाई को देख खड़े हो गए थे फैंस के रोंगटे, छुड़ा दिए थे दुश्मनों के छक्के

    एक्टर रवि किशन ने साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म की थी, जिसमें दोनों के बीच गजब का फाइट सीन देखने को मिला था। 

    <p>अल्लू अर्जुन और रवि किशन</p>

    अल्लू अर्जुन और रवि किशन

    भोजपुरी के जब भी बेहतरीन एक्टर की बात की जाती है तो उसमें रवि किशन का नाम सामने आता है। उनकी एक्टिंग लोगों को इंप्रेस करने के लिए काफी होती है। भोजपुरी, हिंदी और साउथ सिनेमा में भी उनका दबदबा हमेशा कायम रहा है। उनकी फैन फॉलोइंग की बात की जाए तो वो हमेशा से ही ज्यादा रही है। उन्होंने विलेन का रोल निभाकर लोगों के बीच सुर्खियों बंटोरने का काम किया है। लेकिन हम आपको अल्लू अर्जुन और रवि किशन के एक फाइट सीन के बारे में बताने जा रहे हैं। इन दोनों स्टार्स ने फिल्म मैं हूं लकी द रेसर में शानदार काम किया था। 

    रवि किशन और अल्लू अर्जुन ये दोनों स्टार्स इस फिल्म में लीड रोल निभाते हुए दिखाई दिए थे। फिल्म में एक्टर ने विलेन का रोल निभाया था। फिल्म मैं हूं लकी द रेसर में एक्टर अल्लू अर्जुन ने रवि किशन की जमकर क्लास लगाई थी। इस फिल्म के एक सीन में अल्लू अर्जुन ने रवि किशन को पेड़ से लटका देते हैं। उस सीन को देखने के बाद फैंस सीटियां बजने से पीछे हटते हुए दिखाई नहीं दिए हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रवि किशन के बीच जो इस सीन को फिल्माया गया था उसकी तारीफ करते हुए फैंस आज भी नहीं थकते हैं। आप भी यहां देखिए रवि किशन और अल्लू अर्जुन से जुड़ा वीडियो यहां। 

    इस सीन के अंदर दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त तरीके से फाइट सीन देखने को मिला था। एक्टर अल्लू अर्जुन के गुस्से का शिकार रवि किशन इस सीन में होते हुए दिखाई दिए थे। जो भी रवि किशन को बचाने के लिए अल्लू अर्जुन से लड़ाई करता है वो उसकी हड्डी पसली एक कर देते हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म 2014 में आई थी, लेकिन आज भी इस फिल्म को देखने वालों की कमी नहीं है।

    Tags