अरविंद अकेला कल्लू के गाने 'चाय या चुम्मा' ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, एक दिन में ही पार हुए मिलियन व्यूज

    अरविंद अकेला कल्लू के गाने 'चाय या चुम्मा' को दर्शकों से जमकर प्यार मिल रहा है। एक्टर और सिंगर रक्षा गुप्ता संग रोमांस और डांस दोनों करते नजर आ रहे हैं।

    अरविंद अकेला कल्लू के गाने 'चाय या चुम्मा' ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, एक दिन में ही पार हुए मिलियन व्यूज

    भोजपुरी इंडस्ट्री में अरविंद अकेला कल्लू ने अपना अलग नाम बना रखा है। उनके गाने अकसर इंटरनेट पर छाए रहते हैं। सिंगर और एक्टर का एक और गाना 'चाय या चुम्मा' रविवार को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। गाने को नीमन भोजपुरी नाम के चैनल पर लॉन्च किया गया है। कल्लू के साथ इस गाने में रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं और वो उनके साथ जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत बेडरूम से होती है जहां रक्षा एक हाउस वाइफ बनकर अपने पति कल्लू को जगाने आती हैं लेकिन वो हैं कि उठने का नाम ही नहीं लेते क्योंकि उन्हें बहुत अच्छा सपना आ रहा होता है। 

    इसके बाद दोनों की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिलती है। रोमांस के साथ साथ आपको इस गाने में डांस का तड़का भी मिलेगा। रक्षा जहां जमकर अपनी कमरिया हिला रही हैं तो वहीं कल्लू ने भी अपने मूव्स दिखाने में कमी नहीं रखी है। 

    रक्षा भले ही साड़ी वाले हाउस वाइफ के लुक मे हैं लेकिन वो किसी हसीना से कम नहीं लग रही हैं। एक्ट्रेस अपने को-स्टार को पूरी तरह लुभाती नजर आ रही हैं। दोनों का ये गाना एक दिन में ही दर्शकों ने खूब पसंद कर लिया है। गाने को 24 घंटों के अंदर ही एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। 'चाय या चुम्मा' गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है और उनका इस गाने में प्रियंका सिंह ने साथ दिया है। गाने को मनोज मलतबी ने लिखा है जबकि इसे गोविंद ओझा ने म्जूयिक दिया है। 

    ये अरविंद का पहला गाना नहीं है जो इस तरह से ट्रेंड कर रहा है। उनके कई हिट गाने हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। उनके इस साल रिलीज हुए गानों जैसे 'मरद करिया बा', 'कमरिया फाटेला' और 'जिंदगी बन गए हो तुम' ने काफी धूम मचाई थी। सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू को भोजपुरिया लोग काफी पसंद करते हैं।

    Tags