Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer Release: अक्षय कुमार की तरह क्या मंजुलिका का सामना कर पाएंगे कार्तिक आर्यन
फिल्म भूल भुलैया 2 से जुड़ा हुआ ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें देखिए कैसे चुड़ैल मंजुलिका का सामना करते दिखेंगे एक्टर कार्तिक आर्यन।
![Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer Release: अक्षय कुमार की तरह क्या मंजुलिका का सामना कर पाएंगे कार्तिक आर्यन Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer Release: अक्षय कुमार की तरह क्या मंजुलिका का सामना कर पाएंगे कार्तिक आर्यन](https://imagesv2.desimartini.com/images/202204/bhool-bhulaiyaa-2-trailer-1650959850.jpeg?width=800&quality=50&impolicy=dm-20210112)
फिल्म भूल भुलैया का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें कार्तिक आर्यन भूतों को अलग ही अंदाज में भगाते हुए नजर आए हैं। उनका अलग ही स्वैग इस फिल्म में फैंस को नजर आने वाला है, जिससे जुड़ी झलक इस वक्त ट्रेलर में फैंस आसानी से देख सकते हैं। ट्रेलर की शुरूआत एक पुरानी हवेली से होती हुई नजर आती है। इसके बाद दिखाई जाती है कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी की झलक।
इसके बाद कार्तिक आर्यन हवेली का वो दरवाजा खोल देते हैं, जिसमें मंजुलिका कैद रह रही होती है। इसके बाद कभी मंजुलिका की आत्मा कियारा आडवाणी के अंदर आती हुई दिखाई देती है तो कभी अपने भूतिया अंदाज से सबको डराती हुई नजर आती है। कार्तिक आर्यन इस परिस्थिति का मुकाबला कैसे और किस तरह से करते हैं उसकी झलक आपको इसमें साफ नजर आएगी। वैसे फिल्म के सभी सितारे ट्रेलर में बेहतरीन एक्टिंग करने के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आए हैं। वैसे फैंस को ये फिल्म कितनी अच्छी लगती है वो तो देखने लायक बात है।
2 मई 2022 को रिलीज होगी फिल्म भूल भुलैया 2
इससे पहले बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म का टीजर काफी ज्यादा डरावना था, जिसे देखकर हर किसी को रूह कांप उठी थी। गले में रुद्राक्ष की माला, सिर पर गमछा और कुर्ता पहने हुए कार्तिक का अलग ही स्वैग नजर आया था। फिल्म भूल भुलैया 2 साल 2022 की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है। पहले इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। ऐसे में अब ये फिल्म 2 मई 2022 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू के अलावा राजपाल यादव और संजय मिश्रा भी दिखाई देने वाले हैं।