रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस दिन रिलीज किया जाएगा प्री-टीजर

    एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म की प्री टीजर की डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। 

    रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस दिन रिलीज किया जाएगा प्री-टीजर

    एक्टर रणबीर कपूर इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़ी हर बड़ी जानकारी को जानने के लिए फैंस हमेशा से ही उत्साहित रहे हैं। फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट इस वक्त सामने आई है। फिल्म की प्री-टीजर की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जानिए कब फिल्म एनिमल का प्री-टीजर लोगों के बीच रिलीज किया जाएगा। 

    दरअसल फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की तरफ से फिल्म एनिमल को लेकर एक ट्वीट किया गया है। फिल्म के पोस्टर के साथ उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म का प्री-टीजर 11 जून, 2023 को रिलीज किया जाएगा। 11:11 बजकर इसे फिल्म का प्री-टीजर लोगों के बीच उतारा जाएगा। करीब दो महीने पहले इसे रिलीज किया जाएगा। 

    रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में 11 अगस्त 2023 को रिलीज की जाएगी। सबसे खास बात तो ये है कि इस फिल्म को गदर 2 और ओएमजी 2 फिल्म के साथ रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब ये कि रणबीर कपूर इस बार सिनेमाघरों में अक्षय कुमार औऱ सेनी देओल को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि इस फिल्म की रिलीज डेट इन दो फिल्मों की वजह से पोस्टपोन कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ जब एक अनाउंसमेंट करते हुए फिल्म की रिलीज डेट वहीं रखने की बात कही गई। 

    फिल्म एनिमल की बात करें तो उसे डायरेक्टर करने का काम संदीप रेड्डी ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदानाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी अहम रोल निभाने वाले हैं। फिल्म एक गैंगस्टर फैमिली से जुड़ी बताई जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर और अनिल कपूर पिता और बेटे का रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर बनी हुई है। 

    Tags