बेबी शावर पर बिपाशा बासु ने करण सिंह ग्रोवर को बताया बच्चा, लोग बोले- '3 शादी के बाद भी...'

    करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु ने बेबी शावर पार्टी की है। इस पार्टी में दोनों कमाल के लग रहे थे। इस मौके पर बिपाशा ने करण को बच्चा कह दिया लेकिन ये कमेंट ट्रोल्स को रास नहीं आया।

    बेबी शावर पर बिपाशा बासु ने करण सिंह ग्रोवर को बताया बच्चा, लोग बोले- '3 शादी के बाद भी...'

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लाइफ के अगले फेज पर पैर रख लिया है और दोनों जल्दी पैरेंट्स बनने वाले हैं। बिपाशा ने अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था और उसके बाद से ही दोनों लगातार सुर्खियों में हैं। बिपाशा ने इस दौरान कई फोटोशूट भी करवाए हैं। वो खुशी खुशी अपना बेबी बंप दिखाती नजर आती हैं। अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेबी शॉवर पार्टी की है। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। इस मौके के लिए बिपाशा ने पेस्टल पिंक कलर का एक लॉन्ग गाउन पहना तो वहीं करण सिंह ग्रोवर ने ब्लू सूट पहना था।

    वीडियो में ये कपल केक काट रहा है। एक वीडियो में बिपाशा करण सिंह ग्रोवर को बोलती हैं, ''ये पापा बनने जा रहे हैं लेकिन खुद बेबी हैं।'' ये सुनकर वहां खड़े पैपराजी मजे लेने लगते हैं और ओ ओ चिल्लाने लगते हैं। वहीं इस वीडियो पर अब अलग अलग कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग कपल को बधाई दे रहे हैं तो कुछ बिपाशा की बच्चे वाली बात पर करण को ट्रोल कर रहे हैं। जब बिपाशा ने बोला कि वो अभी भी बच्चे हैं तो एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ''3 शादी के बाद भी बच्चे हैं।''

    बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात पहली बार फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। अब दोनों पैरेंट्स बनने जा रहे हैं तो दोनों के लिए इससे बड़ी खुशी की बात हो नहीं सकती। कपल और उनके फैंस दोनों ही इस गुड न्यूज के बाद से ही काफी एक्साइटेड हैं। 

    Tags