बिपाशा बसु के इंटिमेट बेबी शॉवर में होगा फुल धमाल, जानिए कितने लोग हुए इनवाइट और क्या है ड्रेस कोड?

    बिपाशा बुस के बेबी शॉवर में गजब का धमाल मचने वाला है। इस खास फंक्शन में कुछ ही लोगों को इनवाइट किया गया है। जानिए क्या है पूरा प्रोग्राम?

    बिपाशा बसु के इंटिमेट बेबी शॉवर में होगा फुल धमाल, जानिए कितने लोग हुए इनवाइट और क्या है ड्रेस कोड?

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्दी माता-पिता बनने वाले हैं। इस चीज को लेकर वो काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। बिपाशा बसु अपने बेबी बंप के साथ कई सारी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर चुकी हैं। वहीं, आज बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन करने वाले हैं। कोरोना वायरस को ध्यान रखते हुए वो इस इवेंट की तैयारी करते हुए दिखाई दिए हैं। 

    सामने आई खबरों के मुताबिक आज बिपाशा बसु की गोद भराई हो रही है। महामारी को ध्यान में रखते हुए जल्दी माता-पिता बनने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने केवल अपने 20 करीबी और प्रिय रिश्तेदारों को इसमें शामिल होने के लिए बुलाया है। जहां महिलाओं के लिए ड्रेस कोड 'पिंक एंड पीचिस' रखा गया है। वहीं पुरुषों के लिए ड्रेस कोड 'लैवेंडर एंड ब्लू' है। सामने आई रिपोर्टों से ये पता चलता है कि जो प्यारा इनविटेशन सभी को भेजा गया है उसमें ये लिखा गया है, "एक लिटिल मंकी रास्ते में हैं।" वैसे ये सभी चीजें फैंस के लिए बेहद प्यारी है। अब तो फैंस बस इस फंक्शन से जुड़ी तस्वीरों को देखने के लिए काफी बेताब हो रहे हैं। हर कोई ये देखाना चाहते है कि आखिर इस खास पल के दौरान बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कैसे नजर आने वाले हैं। 

    एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी फैंस के बीच शेयर की थी। इसके बाद से एक्ट्रेस लगातार अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं, जिन्हें फैंस पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात पहली बार फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।

    Tags