43 की उम्र में मां बनने जा रही हैं बिपाशा बसु, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी को किया कंफर्म

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अलग ही अंदाज में फैंस के बीच रखी है। 

    <p>बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर</p>

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। ये कपल जल्दी पैरेंट्स बनने वाला है। इस बात की जानकारी खुद बिपाशा बसु ने एक पोस्ट को शेयर करके दी है। बिपाशा बसु ने अपने पहले बच्चे से जुड़ी ये अहम जानकारी एक मैटरनिटी फोटोशूट के साथ फैंस के बीच शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनके पति और एक्टर करण नजर आ रहे हैं। तस्वीर में बिपाशा बसु का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।  

    बिपाशा बसु ने जो पोस्ट अपना इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वो सच में बेहद ही प्यार है। बिपाशा उसमें अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। अपनी बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा- एक नया टाइम, नया फेज, एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड़ जोड़ दिया है। ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक-दूसरे से मिले और तब से हम साथ है। साथ ही बिपाशा ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा- सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है। इसीलिए हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारे बेबी जल्दी हमें ज्वॉइन करने वाला है।

    बिपाशा बसु इस पोस्ट में अपने फैंस को याद करना नहीं भूली। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा- इतने प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपकी दुआएं और गुड़ विशेज हमेशा हमारा पार्ट रहेगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया। इस अनाउंसमेंट से पहले ही ये खबर सामने आ गई थी कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने वाले हैं। वो जल्दी इस बात का ऐलान अपने फैंस के बीच करेंगे। वैसे बिपाशा बसु से जुड़ी ये खबर सही में उनके फैंस के लिए बेहद खास है।

    Tags