बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर बने बेबी गर्ल के माता-पिता, 6 साल बाद किया पहले बच्चे का स्वागत

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं। ये खबर सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। इसको लेकर फैंस लगातार उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। 

    Bipasha Basu Karan Singh Grover

    Bipasha Basu Karan Singh Grover

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता बन गए हैं। इंडिया फ़ोरम के मुताबिक कपल शनिवार के दिन एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। इस कपल ने अपनी शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। बिपाशा और करण ने 2016 में शादी की थी। इस खबर के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी होने की जानकारी फैंस को दी है। उन्होंने बेटी के पैर तस्वीर में दिखाए हैं। उसके साथ उन्होंने बताया कि अपनी बेबी का नाम उन्होंने देवी बसु सिंह ग्रोवर।

    बिपाशा बसु ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। एक्ट्रेस उस फोटोशूट में काफी कमाल की लग रही थी। फोटोशूट में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप दिखाती हुई नजर आईं। कुछ लोग जहां उनके फोटोशूट की तारीफ करते हुए दिखाई दिए थे। तो कुछ लोगों को उनका ये फोटोशूट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। लोगों ने बिपाशा बसु को उनके इस फोटोशूट को लेकर ट्रोल तक करना शुरू कर दिया था। लेकिन जब से एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के माता-पिता बनने की जानकारी सामने आई है। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक इस कपल ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यहां देखिए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर से जुड़ा हुआ पोस्ट।

    सोशल मीडिया पर फैंस इस कपल को माता-पिता बनने पर कई सारी बधाईयां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लक्की है वो लोग जिनकी पहली लड़की पैदा हो रही है। इसके अलावा कुछ लोग बिपाशा और करण के लिए दिल वाली इमोज भी पोस्ट कर रहे हैं। बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट एक तस्वीर के साथ शेयर करते हुए दी थी। उस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था- एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड़ जोड़ दिया है। ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरूआत की थी औऱ फिर हम दोनों एक-दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है। इसीलिए जल्दी ही हमें दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वाइन करने वाला है। बिपाशा ने आगे लिखा- इतने प्यारा के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारा पार्ट रहेंगी। हमारी जिदंगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।

    Tags