बॉबी देओल ने यूं किया अपने बेटे आर्यमन को बर्थडे विश, पोस्ट शेयर कर कहा- माई एंजेल

    एक्टर बॉबी देओल के बेटे आर्यमन का आज 21वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर एक्टर ने बेटे को अलग ही अंदाज में बर्थडे विश किया है। 

    <p>बॉबी देओल और उनके बेटे आर्यमन</p>

    बॉबी देओल और उनके बेटे आर्यमन

    आश्रम वेब सीरीज के जरिए फैंस के बीच छाने वाले एक्टर बॉबी देओल ने अपने बेटे आर्यमन को अलग ही अंदाज में बर्थडे विश किया है। आज यानी 16 जून 2021 को एक्टर अपने बेटे का 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने अपने लाडले को बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक अनदेखी तस्वीर फैंस के बीच शेयर की है। साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा। बॉबी देओल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारे अपने-अपने अंदाज में आर्यमन को बर्थडे विश कर रहे हैं।

    अपने बेटे आर्यमन के साथ बर्थडे पर पोस्ट शेयर करते हुए बॉबी देओल ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे माई एंजेल 21 बर्थडे। इस तस्वीर में पिता और बेटे दोनों ही ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस एक्टर के बेटे के गुड लुक की भी तारीफ कर रहे हैं। अपने पोते के बर्थडे पर विश करते हुए एक्टर धर्मेंद्र ने कमेंट करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे आर्यमन। लव यू। जीते रहो। वहीं, ट्विंकल खन्ना ,अभिषेक बच्चन, तारा सुतारिया,राहुल देव, डीन पांडे, चंकी पांडे और साकिब सलीम सहित कई स्टार्स ने भी कमेंट कर आर्यमन का जन्मदिन विश किया है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉबी देओल ने इंटीरियर डिजाइनर तान्या आहूजा से 1996 में शादी की थी। आर्यमन एक्टर के बड़े बेटे हैं। उनका जन्म 16 जून 2001 को हुआ था। आर्यमन भी यूएस में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। एक्टर बॉबी देओल का एक और बेटा धरम है। दोनों ही बेटे लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना पसंद करते हैं।

    Tags