बोल राधा बोल सॉन्ग: खेसारी लाल यादव के रोमांस ने जीता दिल, गाना रिलीज होते ही 1 मिलियन हुआ पार

    खेसारी लाल यादव की फिल्म बोल राधा बोल का नया गाना रिलीज हो गया है। मेघाश्री के साथ एक्टर इस गाने में रोमांस कर रहे हैं और इसने 1 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं।

    बोल राधा बोल सॉन्ग: खेसारी लाल यादव के रोमांस ने जीता दिल, गाना रिलीज होते ही 1 मिलियन हुआ पार

    भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक्टर और सिंगर दोनो ही हैं और इसलिए उनकी फिल्में और गाने अकसर लोगों के बीच छाए रहते हैं। पिछले दिनों उनके और नम्रता मल्ला के गाने तबला ने खूब धूम मचाया था। अब एक्टर की भोजपुरी फिल्म बोल राधा बोल आ रही है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मेघाश्री नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और इस फिल्म से एक नया गाना आज यानी 12 नवंबर को रिलीज हुआ है। गाने का नाम है 'बात पायल के पता न चले'। इस गाने में खेसारी ओपन शर्ट में नजर आए हैं। घुंघराले बालों में चश्मा लगाकर उनका अंदाज थोड़ा अलग नजर आ रहा है। खेसारी और मेघाश्री रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। 

    इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। गाने को प्रेम सागर ने लिखा है और इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। ये गाना रिलीज होते यूट्यूब पर छा गया है। रिलीज होने के साथ ही कुछ घंटों में इस गाने ने 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। गाने में आपको खेसारी और मेघाश्री की कैमेस्ट्री के अलावा गाने की लोकेशन्स भी काफी पसंद आएंगी। ये एक रोमांटिक गाना है, जो सुनने में काफी सुकून भरा लग रहा है। इसमें कोई शोर शराबा नहीं है। शायद इसलिए इस गाने को इतनी जल्दी इतना प्यार मिल गया है।

    भोजपुरी लाल यादव के गानों को अकसर ही ऐसा प्यार मिलता है। लेकिन एक्टर बीते दिनों एक कंट्रोवर्सी में फंस गए थे। उनकी एक फिल्म का सीन उनके सेट से लीक हो गया था जहां वो एक मंदिर के दरवाजे को लात मारते दिख रहे थे लेकिन बाद में एक्टर ने खुद सफाई दी थी कि ऐसा नहीं है। वो सिर्फ गलत एंगल की वजह से ऐसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वो एक छोटे शहर से आते हैं और जमीन से जुड़े इंसान हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि धर्म और आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। वो इन सब चीजों का ख्याल रखते हैं।

    Tags