विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने पर बॉलीवुड हुआ शॉक, रणवीर सिंह समेत इन सितारों ने दिया रिएक्शन

      भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लेकर विराट ने सभी को हैरानी में डाल दिया। इस खबर पर जानिए बॉलीवुड सेलेब्स किस तरह देते हुए नजर आए रिएक्शन।

    विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने पर बॉलीवुड हुआ शॉक, रणवीर सिंह समेत इन सितारों ने दिया रिएक्शन

    क्रिकेटर विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लेकर सभी को हैरानी में डाल दिया। इसके पीछे की वजह ये है कि भारत हाल ही में साउथ अफ्रीका के साथ बुरी तरह से हारा था। इस पर ही रिएक्शन देते हुए विराट कोहली ने इस बात का ऐलान किया कि उन्होंने बहुत ईमानदारी से अपना काम किया है। अब वक्त आ गया है कि लीडरशिप से त्यागपत्र दिया जाए। 

    विराट कोहली के इस फैसले पर बॉलीवुड सितारों का भी रिएक्शन आता हुआ नजर आया है। इस लिस्ट में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और वरुण धवन का नाम भी शामिल है। वही, इन सबसे पहले विराट ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी कप्तानी को छोड़ने का ऐलान किया था। 2 घंटे के अंदर उनकी पोस्ट जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई थी। इस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। कई लोगों ने जहां विराट के फैसले का समर्थन किया। वहीं, कुछ लोगों ने विराट के खेल की तारीफ की। वहीं, कई लोग इस वक्त सदम में हैं। साथ ही इस फैसले पर दोबार विचार करने के लिए कहा है। 

    विराट कोहली की इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- , 'पूरा देश आप पर गर्व करता है बाबाl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'आप हमेशा हमारे किंग कोहली होंगेl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'धन्यवाद कप्तान, आप सबसे अच्छे टेस्ट कप्तानों में से एक हैं, अब आपके जीवन का नया दौर शुरू हो रहा हैl' 

    सौरभ गांगुली का विराट के फैसले पर रिएक्शन

    विराट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष गांगुली ने कहा कि विराट आगे भविष्य में भी टीम के अहम सदस्य बने रहेंगे। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- विराट के नेतृत्‍व में भारतीय क्रिकेट ने खेल के सभी प्रारूपों में तेज छलांग लगाई... (कप्‍तानी छोड़ने का) उनका फैसला निजी है और BCCI उसकी बड़ी इज्‍जत करता है... वह इस टीम को भविष्‍य में नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने में अहम सदस्‍य होंगे। एक महान खिलाड़ी... वेलडन!'

    Tags