बोनी कपूर ने खोली बेटी जान्हवी की पोल, कहा 'शुक्र है खुद से टॉयलेट में फ्लश कर लेती है'

    जान्हवी कपूर अपनी फिल्म ‘मिली’ को प्रोमोट करने पापा बोनी कपूर के साथ आ रही हैं। शो के कुछ प्रोमोज पहले सामने आ चुके हैं। लेकिन अब एक नए प्रोमो में बोनी कपूर ने बेटी की हरकतों की पोल खोल दी है।

    बोनी कपूर ने खोली बेटी जान्हवी की पोल, कहा 'शुक्र है खुद से टॉयलेट में फ्लश कर लेती है'

    कपिल शर्मा के शो पर इस हफ्ते दो खास मेहमान आने वाले हैं। जान्हवी कपूर अपनी फिल्म ‘मिली’ को प्रोमोट करने पापा बोनी कपूर के साथ आ रही हैं। शो के कुछ प्रोमोज पहले सामने आ चुके हैं। लेकिन अब एक नए प्रोमो में बोनी कपूर ने बेटी की हरकतों की पोल खोल दी है।

    नये प्रोमो में बोनी कपूर ने खुलासा किया कि जब सुबह वो जान्हवी के कमरे में जाते हैं तो सब जगह कपड़े फैले होते हैं। टूथ पेस्ट का ढक्कन खुला रहता है। बस फ्लश खुद कर लेती है।’ ये सुनकर जान्हवी शर्मिंदा हो जाती है। देखिये ये मज़ेदार प्रोमो-

    वैसे इस एपिसोड को और खास बनाने के लिए मेकर्स ने श्रीदेवी को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया है। उनके गाने पर शो के एक्टर्स ने परफॉरमेंस दी है। खुद जान्हवी ने माँ के गानों पर जबरदस्त डांस किया है।

    बता दें, जान्हवी कपूर अपनी फिल्म मिली को प्रोमोट करने पहुंची थी। मिली का हाल में ट्रेलर रिलीज़ किया गया था जिसे ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पोंस मिला था। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की मिली नौडियाल पर है जो अपने पिता के साथ अच्छा रिश्ता रखती है। विदेश की नौकरी छोड़ कर एक कैफे में काम करने लगती है। इसी नौकरी के दौरान गलती से बड़े फ्रिज में बंद हो जाती है। खुद को ठंड से बचने के लिए टेप से बांध लेती है। बाहर निकलने के लोए दरवाजा तोड़ने की कोशिश करती है। अब आगे उन्हें बचाया जाता है या नहीं ये फिल्म का हिस्सा है। खास बात ये है कि फिल्म बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस की है। फिल्म 4 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।

    Tags