Box Office Collection: लाल सिंह चड्ढा निकली रक्षा बंधन से आगे, दूसरे दिन कमाई का रहा ये हाल

    लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कोई कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में जानिए दूसरे दिन फिल्म ने की कितनी कमाई?

    Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan

    Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan

    11 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हुई है। पहली रक्षा बंधन और दूसरी लाल सिंह चड्ढा। दोनों फिल्मों को लेकर ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि वो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। लेकिन इन फिल्मों का जादू लोगों पर नहीं चल पाया है। लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट करने का असर उसकी कमाई पर नजर आ रहा है। फिल्म रक्षा बंधन को भी कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है। आए आपको बताते हैं कि दूसरे दिन किस फिल्म ने मारी है बाजी।

    फिल्म रक्षा बंधन ने पहले दिन के मुकाबले 25 प्रतिशत कम कमाई की है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रक्षा बंधन ने पहले दिन 9 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब दूसरे दिन ये फिल्म केवल 6 से 6.40 करोड़ में ही सफल हो पाई है। मेकर्स ने फिल्म को ये सोचकर रक्षा बंधन वाले दिन रिलीज किया था कि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे कनेक्ट हो पाएंगे और इसे देखने जाएंगे। लेकिन मेकर्स की इस प्लानिंग पर पानी फिर गया। 

    कमाई के मामले में ठंडी पड़ी फिल्म लाल सिंह चड्ढा

    अब बात करते हैं आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की। इस फिल्म की कमाई में भी दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा की कमाई में करीब 35 प्रतिशत की कमी आई है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे दिन 7.75 से लेकर 8.25 करोड़ की ही कमाई की है।

    रक्षा बंधन और लाल सिंह चड्ढा फिल्म क्या वीकेंड पर कर पाएंगे धमाल 

    सोशल मीडिया पर आमिर खान की फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है, लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन को लेकर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पहले और दूसरे दिन कमाई के मामले में आगे रही है। अब देखना ये होगा कि वीकेंड के आखिर तक कौन सी फिल्म पहली पोजीशन पर आती है।

    Tags