ब्रह्मास्त्र 2 में विजय देवराकोंडा निभाएंगे देव का किरदार? ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह के बाद एक्टर के नाम पर चर्चा

    साथ ही देव के किरदार के लिए ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और यश तक का नाम सामने आया था। लेकिन सभी को चौंकाते हुए इस लिस्ट में एक और एक्टर शामिल हुआ है। लाइगर स्टार विजय देवरकोंडा। रिपोर्ट की माने तो करण ब्रह्मास्त्र के अगले भाग में विजय को देव के किरदार में दुनिया के सामने ला सकते हैं।

    ब्रह्मास्त्र 2 में विजय देवराकोंडा निभाएंगे देव का किरदार? ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह के बाद एक्टर के नाम पर चर्चा

    अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज के बाद ऑडियंस अब इसके दूसरे भाग के इंतज़ार में लग गई है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर देव और अमृता कौन थे। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई। इस बीच लोगों ने भी कयास लगाने शुरू कर दिए। कुछ ने कहा कि दीपिका पादुकोण अमृता के किरदार में नज़र आएंगी। वहीं कुछ ने ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया। साथ ही देव के किरदार के लिए ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और यश तक का नाम सामने आया था। लेकिन सभी को चौंकाते हुए इस लिस्ट में एक और एक्टर शामिल हुआ है। लाइगर स्टार विजय देवरकोंडा। रिपोर्ट की माने तो करण ब्रह्मास्त्र के अगले भाग में विजय को देव के किरदार में दुनिया के सामने ला सकते हैं।

    इस बारे में बॉलीवुड हंगामा को प्रोडक्शन हाउस के करीबी ने बताया-‘ब्रह्मास्त्र फ्रैंचाइज़ी को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। हां, तीन एक्टर्स से संपर्क किया गया था, लेकिन अब, करण विजय को लेने की सोच रहे हैं। दोनों ने लाइगर पर एक साथ काम किया है और समझते हैं कि दूसरा व्यक्ति कैसे काम करता है, इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। लाइगर लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। बल्कि यह रास्ता दूर था। विजय और करण दोनों एक साथ काम करना चाहते हैं, जो निश्चित रूप से छाप छोड़ेगा, और विजय की बॉलीवुड जर्नी की शुरुआत करेगा। इसे देखते हुए, ब्रह्मास्त्र 2 में देव की भूमिका निभाना विजय के लिए एकदम सही है और फिल्म के प्रोड्यूसर के लिए भी अच्छा है।‘ अब फैंस जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि ब्रह्मास्त्र 2 में कौन होगा देव।

    वहाल में रिलीज़ हुई रणबीर और आलिया की ब्रह्मास्त्र को लेकर फैंस खासा एक्साइटेड थे। ट्रोल, बायकॉट का सामना करने के बाद भी फिल्म ऑडियंस तक पहुंचने में कामयाब हुई। शाहरुख़ खान, नागार्जुन के कैमियो ने फिल्म को और ज्यादा दमदार बना दिया है। अब इस बीच ऑडियंस ब्रह्मास्त्र 2 के बारे में जानने को लेकर उत्साहित है। अमृता के किरदार में दीपिका और देव के किरदार में रणवीर सिंह, विजय देवरकोंडा या ऋतिक का होना इस फिल्म का स्तर और बढ़ा देगा। हालांकि, अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। मेकर्स की तरफ से अधिकारिक एलान का इंतजार हो रहा है।

    Tags