Cannes 2022: दीपिका पादुकोण का दिखा अबतक का सबसे स्टनिंग लुक, रणवीर ने बांधे तारीफों के पुल

    एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अलग ही तरह से एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आई हैं। यहां देखिए उनका शानदार लुक। 

    Cannes 2022: दीपिका पादुकोण का दिखा अबतक का सबसे स्टनिंग लुक, रणवीर ने बांधे तारीफों के पुल

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर से दीपिका पादुकोण अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आई हैं। हर दिन वो अपने नए-नए लुक्स से फैंस का दिल जीतने में सफल हो रही हैं। उनका एक और नया लुक सामने आ चुका है। रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ब्लैक एंड गोल्डन शिमरी बॉडीकॉन गाउन में दिखाई दी हैं। इस साल एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी लिस्ट का हिस्सा बनी हैं। एक्ट्रेस ये गाउन पहनकर फिल्म Elvis की स्क्रीनिंग के लिए पहनती हुई नजर आई हैं। इस लुक में दीपिका बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं। ऐसे में उनके पति रणवीर सिंह उनकी तारीफ किए बिना नहीं रुक रहे हैं। 

    ब्लैक एंड गोल्डन गाउन की ड्रामेटिक स्लीव्ज उनके लुक को चार-चांद लगाने का काम कर रहे थे। स्लीव्ज में लगे ब्लैक फेदर लुक को बेहतरीन बनाने का काम कर रहे हैं। इस लुक में दीपिका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं खुद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर गाउन वाली तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने काफी ग्रेस और चार्म लुक के साथ फैंस का दिल जीता है। हर तस्वीर में दीपिका कमाल की लग रही हैं। एक्ट्रेस के मेकअप की बात करें तो ब्राउन आईशैडो, आईलाइनर और काजल के साथ उनकी आंखें काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं, ब्राउन न्यूड लिपस्टिक, ब्लशर और हाईलाइटर लगाकर उन्होंने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने का काम किया है। दीपिका ने इस दौरान अपने बालों की पीछे की तरफ किया है। वैसे कुछ भी कहो दीपिका हर लुक को परफेक्ट तरीके से कैरी करती हुई नजर आती हैं। 

    दीपिका पादुकोण की सोशल मीडिया पर आई इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रूक रहे हैं। वहीं, उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह अलग ही अंदाज में अपनी लेडी लव पर प्यार बरसाते हुए नजर आए हैं। उन्होंने दीपिका की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- क्वीन। 

    Tags