कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022: ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण पर टिकी रही दुनिया की निगाहें
तीसरे दिन दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन को रेड कारपेट पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए देखा गया। दोनों ही एकदम अलग लुक में नज़र आई। दुनियाभर की मीडिया ने दोनों एक्ट्रेस की एंट्री को कैमरे में कैद किया।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई है। भारतीय कलाकार भी देश और अपने सिनेमा को रिप्रेजेंट करने कान्स पहुंचे हैं। फेस्टिवल के तीसरे दिन दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन को रेड कारपेट पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए देखा गया। दोनों ही एकदम अलग लुक में नज़र आई। दुनियाभर की मीडिया ने दोनों एक्ट्रेस की एंट्री को कैमरे में कैद किया। अब ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ऐश्वर्या पिछले 19 सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हुई हैं। इन्हें कई बार यहां रेड कारपेट पर अपना जादू बिखरते देखा गया है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस अपने अलग और बेहद ही खुबसूरत अंदाज़ में नज़र आई। एक्ट्रेस ने इस मौके पर डिजाइनर गौरव गुप्ता के स्कल्प्टेड गाउन कैरी किया था। इस पेस्टल कलर के गाउन में वो काफी खूबसूरत दिख रही थी।
दूसरी तरफ जब दीपिका रेड कारपेट पर उतरी तो सभी की निगाहें बस उन्हीं पर टिकी रही। उन्होंने एक ब्रालेस रेड गाउन पहना हुआ था। इस लुक को उन्होंने एक डायमंड नेकलेस से पूरा किया था। उन्होंने पोनिटेल वाला हेयरस्टाइल कैरी किया था। पूरे लुक की बात करें तो एक्ट्रेस का ये लुक नया बेशक नहीं था लेकिन इसमें दीपिका बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
बता दें, कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत से नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, आर माधवन, पूजा हेगड़े, उर्वशी रौतेला, तमन्ना भाटिया टीवी एक्ट्रेस हिना खान और हेली शाह जैसे कलाकार पहुंचे। सोशल मीडिया पर इन तमाम एक्टर्स की तस्वीरें छाई हुई हैं। सभी एक्ट्रेस अपनी ख़ूबसूरती से दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। इसके साथ ही भारतीय सिनेमा को अलग स्तर पर ले जाने की कोशिश हो रही है।