कान्स फिल्म फेस्टिवल: ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या से बात करती नज़र आई टीवी एक्ट्रेस हेली शाह, खुद को बताया फैन गर्ल

    दरअसल, इस फेस्टिवल में हेली को ऐश्वर्या राय से मिलने का मौका मिला। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए अपने इस खास पल की जानकारी दी।

    कान्स फिल्म फेस्टिवल: ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या से बात करती नज़र आई टीवी एक्ट्रेस हेली शाह, खुद को बताया फैन गर्ल

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय कलाकारों का जलवा जारी है। हाल में ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कारपेट पर उतरीं थी जिनपर दुनियाभर की निगाहें टिकी रही। एक्ट्रेस के अलावा दीपिका पादुकोण, हिना खान, तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े और उर्वशी रौतेला भी अपनी खूबसरती के जलवे बिखेर रही हैं। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस हेली शाह का नाम भी शामिल है। हेली शाह ने इस बार कान्स में अपना डेब्यू किया है। हेली लगातार सोशल मीडिया पर कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। लेकिन इन सब में सबसे खास था एक्ट्रेस का फैन गर्ल वाला मोमेंट। दरअसल, इस फेस्टिवल में हेली को ऐश्वर्या राय से मिलने का मौका मिला। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए अपने इस खास पल की जानकारी दी।

    हेली शाह ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपनी दो फोटोज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दोनों पोज़ दे रही हैं।। ये तब की है जब ऐश्वर्या रेड कारपेट पर उतरीं थीं। वहीं दूसरी फोटो में एक्ट्रेस आराध्या बच्चन से बात करती हुई नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों में हेली की खूबसूरत देखते ही बन रही है। वो यहां अपनी फिल्म ‘काया पलट’ के लिए पहुंची हैं। हेली ने ऐश्वर्या के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कान्स में फैन गर्ल मोमेंट हुआ, जब ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलने का मौका मिला।' देखिये-

    बता दें, हेली शाह टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। एक्ट्रेस कई पॉपुलर शो जैसे 'इश्क में मरजावां 2'तेजस्वी प्रकाश के साथ स्वरागिनी, सूफियाना प्यार मेरा, खुशियों की गुल्लक में नज़र आ चुकी हैं। अब सीधे उन्हें कान्स में दुनियाभर के बड़े एक्टर्स, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर्स के सामने देखना ख़ुशी की बात है। एक्ट्रेस ने पिछले दिनों रेड कारपेट पर वाक किया था। उनके गाउन से लेकर लुक्स ने खूब तारीफें बटोरी। पहली बार कान्स में पहुंचने की ख़ुशी उनके चेहरे पर देखी जा सकती है।

    Tags