युवराज सिंह ने फादर्स डे पर शेयर की बेटे की पहली झलक, अनोखा रखा है नाम

    बेटे के साथ फादरहुड पीरियड एन्जॉय करने वाले युवराज ने आज फादर्स डे पर दो खास तस्वीरें शरेकी है। युवराज ने आज बेटे के जन्म के करीब 6 महीने बाद उनकी पहली झलक दिखाई है। इसके साथ ही दुनिया को अपने बेटे का नाम भी बताया है।

    युवराज सिंह ने फादर्स डे पर शेयर की बेटे की पहली झलक, अनोखा रखा है नाम

    क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच इस साल जनवरी में एक बेटे के पेरेंट्स बने थे। क्रिकेटर ने खुद इस गुड न्यूज़ को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। बेटे के साथ फादरहुड पीरियड एन्जॉय करने वाले युवराज ने आज फादर्स डे पर दो खास तस्वीरें शरेकी है। युवराज ने आज बेटे के जन्म के करीब 6 महीने बाद उनकी पहली झलक दिखाई है। इसके साथ ही दुनिया को अपने बेटे का नाम भी बताया है।

    युवराज ने आज फादर्स डे के मौके पर बेटे को दुनिया से मिलवाते हुए लिखा-‘दुनिया में आपका स्वागत है ओरियन कीच सिंह। मम्मी और डैडी को अपने छोटे "पुत्तर" से प्यार है। हर मुस्कान के साथ आपकी आंखें टिमटिमाती हैं, जैसे सितारों के बीच आपका नाम लिखा होता है।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने आज फादर्स डे सेलिब्रेट किया।

    बता दें, युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजल कीच को कुछ समय तक डेट करने के बाद 30 नवंबर 2016 को उनसे शादी कर ली थी। ये शादी बिलकुल पंजाबी स्टाइल में हुई थी। शादी के करीब 6 साल बाद पत्नी हेजल ने 25 जनवरी 2022 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। युवराज ने खुद पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी थी।

    युवराज ने पोस्ट शेयर कर बताया था- ‘हमारे सभी फैंस, परिवार और दोस्तों के लिए, हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि, आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देते हुए अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि, आप हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।‘ आज पहली बार अपने ओरियन के साथ युवराज फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

    Tags