फराह खान ने नीतू कपूर से कहा 'चिंटू जी आने वाले हैं', आलिया-रणबीर बनेंगे बेटे के पेरेंट्स?

    ऋषि कपूर के निधन के बाद ये एक सबसे बड़ी खुशी है जिसका अभी से वो इंतजार कर रही हैं। फराह खान ने तो आलिया-रणबीर कपूर के बच्चे को अभी से ऋषि कपूर का अवतार बता दिया।

    फराह खान ने नीतू कपूर से कहा 'चिंटू जी आने वाले हैं', आलिया-रणबीर बनेंगे बेटे के पेरेंट्स?

    आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के एलान के बाद कपूर और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है। सब लोग अभी से आने वाले नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं। वहीं होने वाली दादी नीतू कपूर की तो खुशी सांतवे आसमान पर है। ऋषि कपूर के निधन के बाद ये एक सबसे बड़ी खुशी है जिसका अभी से वो इंतजार कर रही हैं। फराह खान ने तो आलिया-रणबीर कपूर के बच्चे को अभी से ऋषि कपूर का अवतार बता दिया।

    दरअसल, डांस दीवाने जूनियर के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है। यहां होस्ट करण कुंद्रा सभी की तरफ से जज नीतू कपूर को दादी बनने की बधाई देते हैं। लेकिन यहां साथ आई गेस्ट फराह खान ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुन कर शायद आप भी खुश हो जायेंगे। फराह ने कहा 'मुझे लग रहा हैचिंटू जी वापस आने वाले हैं' ये सुनकर नीतू कपूर ने मुस्कुराते हुए 'हां' में जवाब दिया। देखिये ये क्यूट वीडियो-

    बीते सोमवार को आलिया भट्ट ने हॉस्पिटल से एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस बेड पर लेटी हुई अपना अल्ट्रासाउंड देख रही थीं। रणबीर भी एक्ट्रेस के साथ नज़र आये। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद दोनों परिवारों और दोस्तों में खुशियां बनाई जा रही है। वहीं एक्ट्रेस इन दिनों लंदन में हैं और अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। जल्द इंडिया वापस लौटेंगी।

    बता दें, ये साल कई मायनों में आलिया और रणबीर के लिए यादगार बन गया। इस साल अप्रैल में दोनों एक्टर्स ने अपने लंबे रिश्ते को नाम देते हुए शादी कर दी। आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से कमाल कर दिया। रणबीर की कमबैक फिल्म ‘शमशेरा’ और आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रह्मस्त्र’ रिलीज़ के लिए तैयार है। वहीं प्रेग्नेंसी की खबर बे घर परिवार में खुशियां फैला दी। अब फैंस इस नन्हें या नन्हीं कपूर का इंतजार कर रहे हैं।

    Tags