पिता को बर्थडे विश करती दिखीं लाडली बेटी परिणीति चोपड़ा, तस्वीर शेयर कर दिखाई बाप-बेटी की बॉन्डिंग

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वो अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। नई तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने पिता को बर्थडे विश किया है। 

    पिता को बर्थडे विश करती दिखीं लाडली बेटी परिणीति चोपड़ा, तस्वीर शेयर कर दिखाई बाप-बेटी की बॉन्डिंग

    बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेसेस में से एक आती है परिणीति चोपड़ा। इन दिनों वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। परिणीति चोपड़ा आप पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग अपनी सगाई के बाद शादी की तैयारी को लेकर चर्चा में है। इस वक्त वो अपनी शादी के लिए एक परफेक्ट जगह ढूंढने में लगी हुई है। इन सबके बीच परिणीति चोपड़ा ने एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट अपने पिता को बर्थडे विश करते हुए शेयर किया है। तस्वीर देख फैंस की आंखें भी भर आई है। 

    एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस के साथ एक शख्स उनके पिता के आंसू पोछते हुए दिखाई दे रहा है। खुद परिणीति चोपड़ा भी तस्वीर में इमोशनल होती हुई नजर आ रही हैं। एक पिता और बेटी की ये जोड़ी सच में काफी प्यारी नजर आ रही है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने पिता को बर्थडे विश किया है। देखिए परिणीति चोपड़ा और उनके पिता की तस्वीर यहां।

    परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है मैम। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- शानदार। इसके अलावा कुछ यूर्जस तस्वीर पर दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने अपना एक गाना गाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे फैंस काफी पसंद करते हुए दिखाई दिए थे। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया था उसमें वो फेमस गजल गायक आबीदा परवीन का गाना तू झूम-झूम गा रही थी। उनकी आवाज ने सभी लोगों को मदहोश करने का काम आसानी से कर दिया था। फैंस उनके वीडियो पर जमकर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे थे। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस अपनी शादी की जगह चुनने के लिए राजस्थान के चक्कर लगा रही थी। 

    Tags