बाथरूम में मिली स्प्लिट्सविला फेम आदित्य सिंह राजपूत की लाश, ड्रग्स की ओवरडोज बनी मौत की वजह?

    फेमस एक्टर, कास्टिंग डायरेक्टर और मॉडल का आदित्य सिंह राजपूत का निधन हो गया है। हैरानी वाली बात ये है कि सोमवार के दिन बेहद ही रहस्मयी तरीके से उनकी मौत हुई है।

    <p>आदित्य सिंह राजपूत डेथ</p>

    आदित्य सिंह राजपूत डेथ

    एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर इस वक्त एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी सामने आ रही है। फेमस एक्टर, कास्टिंग डायरेक्टर और मॉडल का आदित्य सिंह राजपूत का निधन हो गया है। हैरानी वाली बात ये है कि सोमवार के दिन बेहद ही रहस्मयी तरीके से उनकी मौत हुई है। पहले तो मुंबई के अंधेरी में मौजूद घर के बाथरूम में एक्टर बेसुध हालत में मिले। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ऐसी खबर सामने आई है कि एक्टर की मौत के पीछे ड्रग्स का ओवरडोज भी कारण हो सकता है। 

    आदित्य सिंह राजपूत की मौत पर किसी को भी विश्वास नहीं हो पा रहा है। उनका कई लोगों के साथ अच्छा कनेक्शन था। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो कई सारी फिल्मों और टीवी शोज में काम करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपना एक ब्रांड पॉप कल्चर भी शुरू किया, जिसके तहत वो बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम करने लगे। उन्होंने इसके चलते कई एक्टर्श और एक्ट्रेसेस को भी काम दिया। 

    एक्टर आदित्य सिंह राजपूत ने क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा नाम जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके बाद वो रियलिटी शो स्पिलट्सविला में भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा आदित्य ने गंदी बात नाम की वेब सीरीज में काम किया था। एक्टर पार्टियों और पेज 3 इवेंट्स में अक्सर नजर आते थे। उन्होंने अपने करियर को बेहद ही कम उम्र से कर दी थी। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। लेकिन उनका परिवार उत्तराखंड से था। स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने कई एग्जाम दिए लेकिन वो पास नहीं हो पाए। उन्होंने फिर मुंबई में आकर अपना करियर बनाया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 300 से ज्यादा एड्स में उन्हें काम भी किया था। 

    Tags