जानिए कौन थे दीप सिद्धू? जिनका जोड़ा गया था सनी देओल संग नाम, बाद में एक्टर ने दी थी सफाई

    पंजाबी सिनेमा के एक्टर दीप सिद्धू की एक कार हादसे में मौत हो गई। जैसे ही ये खबर सामने आई उनके फैंस काफी निराश हो गए। आइए जानते है आखिर सनी देओल के साथ क्यों जोड़ा गया था उनका नाम। 

    जानिए कौन थे दीप सिद्धू? जिनका जोड़ा गया था सनी देओल संग नाम, बाद में एक्टर ने दी थी सफाई

    पंजाबी एक्टर के तौर पर लोगों के प्रसिद्ध हुए दीप सिद्धू की एक कार हादसे में मौत हो गई है। जैसे ही ये खबर उनके फैंस को पता लगी तो वो सदमे में आ गए। दरअसल दीप सिद्धू अपनी एक दोस्त के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। उस दौरान सड़क हादसा हो गया, जिसमें दीप का निधन हो गया और उनकी दोस्ती की स्थिति इस वक्त स्थिर बनी हुई है। दीप सिद्धू की पंजाबी सिनेमा में काफी अच्छी खासी पहचान थी। साथ ही राजनीति की दुनिया में भी उन्हें पहचाना जाता था। उनकी मौत की खबर जैसे ही सामने आई वैसे ही फैंस के रिएक्शन्स आने लगे। सभी लोग उनकी मौत की खबर से इस वक्त सदमे में हैं।

    1984 में दीप सिद्धू का जन्म पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ था। किंगफिशर मॉडल हंट अवॉर्ड का खिताब जीतने से पहले वह कुछ दिन बार के सदस्य भी रहे थे। सिद्धू रीना राय जोकि एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं उनके साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कुछ वक्त पहले एक रोमांटिक तस्वीर रीना के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

    सनी देओल के लिए ये खास काम कर चुके हैं एक्टर दीप सिद्धू

    फिल्मों की दुनिया में कदम रखे हुए उन्हें केवल 5 से 7 साल ही हुए थे। 2015 में उनकी पहली पंजाबी फिल्म रमता जोगी रिलीज हुई थी। उन्हें लेकिन असली प्रसिद्धी 2018 में आई फिल्म जोरा दास नुम्बरिया से हासिल हुई थी। फिल्म में उन्होंने एक गैंगस्टर का रोल अदा किया था। राजनीति की दुनिया में भी दीप सिद्धू ने अपनी अलग छाप छोड़ी थी। दरअसल 2019 में जब एक्टर सनी देओल ने गुरुदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था तो उस वक्त उन्होंने अपने चुनाव कैंपेन में एक्टर को भी रखा था। उनकी इस दौरान काफी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

    लाल किले पर हुई हिंसक घटना ने बदला था रूख

    लेकिन लाल किले पर हुई हिंसक घटना के बाद सनी देओल ने दीप संग अपनी जान-पहचान को गलत कहा था। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए ये कहा था कि दीप सिद्धू के साथ उनका और उनके परिवार का किसी भी तरह का संबंध नहीं है।

    दीप सिद्धू पर लगा था इस चीज का आरोप

    गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसानों ने कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली की थी। इस दौरान एकदम से हिंसा की घटनाएं होने लगी थी। उग्र किसानों ने उस वक्त दिल्ली की सड़कों पर खूब हंगामा किया था। उस दौरान किसानों का एक बड़ा धड़ा इन हिंसक घटनाओं का जमकर विरोध करता हुआ नजर आया था। इस चीज का आरोप कुछ ही लोगों पर लगाया गया था, जिनमें दीप का नाम भी शामिल था।

    एक्टर पर किसान नेताओं ने किसानों को भड़काने और हिंसा फैलाने जैसा आरोप लगाया था। बाद में फेसबुक पर लाइव आकर दीप सिद्धू ने कहा था- हमने प्रदर्शन के अपने लोकतांत्रिक अधिकार के तहत निशान साहिब का झंडा लाल किले पर फहराया है, लेकिन भारतीय झंडे को नहीं हटाया गया।

    Tags