फैंस को खुशखबरी सुनाकर जामनगर पहुंचे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, एयरपोर्ट पर मिला सरप्राइज

    हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने माता पिता बनने का ऐलान किया है। 

    फैंस को खुशखबरी सुनाकर जामनगर पहुंचे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, एयरपोर्ट पर मिला सरप्राइज

    बॉलीवुड के जानेमाने कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिन ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ऐलान किया था कि वो दोनों माता पिता बनने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फैंस को बताया है कि वो दोनों सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। लोग लगातार दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह को माता पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अनंदत अंबानी की शादी अटेंड करने के लिए जामनगर पहुंच गए हैं। 

    हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर देखा गया है। इस दौरान मीडिया ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को चारों तरफ से घेर लिया। मीडिया ने बड़े ही प्यार से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का स्वागत किया। वहीं फैंस भी तरह तरह के तोहफे लेकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का इंतजार कर रहे हैं। भीड़ में रणवीर सिंह एक परफेक्ट पति की तरह दीपिका पादुकोण का ख्याल रखते नजर आए। 

    फैंस को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये अंदाज काफी नजर आ रहा है। एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण व्हाइट लुक में नजर आईं। वहीं रणवीर सिंह भी दीपिका पादुकोण के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। एयरपोर्ट पर किसी ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को फूल दिए तो किसी ने बधाई दी...। अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के एयरपोर्ट की वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही एक एयरपोर्ट वीडियो में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप नजर आया था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच खलबली मच गई थी। अब फैंस कह रहे हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए साल 2024 काफी लकी साबित होने वाला है। शायद यही वजह है जो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वेकेशन पर निकल गए हैं।