रणवीर सिंह की शक्ल से भी नफरत करने लगी हैं दीपिका पादुकोण? जमाने के सामने पति को किया नजरअंदाज

    सोशल मीडिया पर रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका अपने पति को नजरअंदाज करती नजर आ रही हैं। 

    रणवीर सिंह की शक्ल से भी नफरत करने लगी हैं दीपिका पादुकोण? जमाने के सामने पति को किया नजरअंदाज

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के आइडल कपल्स में से एक हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साथ देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। जब जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कैमरे के सामने आते हैं उनकी कैमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इसी बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस को लगने लगा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को किसी की नजर लग गई है। 

    बीती शाम रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड का हिस्सा बनने पहुंचे थे। इस समारोह में दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण भी नजर आए। इस दौरान दीपिका पादुकोण अपने पति को नजरअंदाज करती नजर आईं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस इवेंट के रेड कारपेट पर साथ नजर आए। कैमरे के आगे रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण का हाथ थामने की कोशिश की। 

    रणवीर सिंह के करीब आते ही दीपिका पादुकोण आगे बढ़ गईं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों को लग रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

    मीडिया के आगे दीपिका पादुकोण मुस्कुराती दिखीं लेकिन जैसे ही रणवीर सिंह उनके पास गए वहां का माहौल ही बदल गया। रेड कारपेट पर दीपिका पादुकोण ब्लैक साड़ी में पहुंची थीं। वहीं सूटबूट में रणवीर सिंह भी कमाल लग रहे थे। गौरतलब है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवॉर्ड में ट्रिपल आर के गाने नाटू नाटू को सपोर्ट करने पहुंची थीं। ऑस्कर इवेंट में दीपिका पादुकोण ने अपने एलीगेंट लुक से सबका दिल जीत लिया था। ऑस्कर से वापस आने के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण इस तरह से रणवीर सिंह के साथ बाहर निकली हैं।