शादीशुदा होने के बावजूद अलग-अलग घर के मालिक हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कीमत सुन फटी रह जाएंगी आंखे

    बॉलीवुड के पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादीशुदा होने के बावजूद अलग-अलग घरों के मालिक हैं।   

    शादीशुदा होने के बावजूद अलग-अलग घर के मालिक हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कीमत सुन फटी रह जाएंगी आंखे

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के जाने-माने सितारों में से एक हैं। यहीं दोनों इंडस्ट्री में अपनी इंडिविजुअल पर्सनालिटी के साथ-साथ अपने स्पेशल रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। कपल ने 2018 में अपनी शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही दोनों मुंबई के आलिशान घर में एक साथ रह रहे हैं। लेकिन दोनों शादीशुदा होने के बावजूद भी अलग-अलग घर के मालिक हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। चलिए उनके शानदार घरों की तरफ नजर डालते हैं।    

    रणवीर सिंह के आलिशान घर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी शानदार एक्टिंग और यूनिक फैशन सेंस से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। एक्टर ने अपने दम पर बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी और आज शौहरत के इतने उचें मुकाम पर पहुंच गए हैं। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण से अपनी शादी के बाद उन्ही के साथ रह रहे हैं लेकिनं इस बात को बहुत कम लोग ही जानते हैं कि एक्टर के पास भी काफी दौलत हैं और वह भी कई घरों के मालिक हैं। आपको बता दें, कि रणवीर सिंह साउथ मुंबई के एक आलिशान अपार्टमेंट के मालिक हैं जिसकी कीमत 10 से 12 करोड़ की हैं। वहीं एक्टर के पास मुंबई में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट है। इसके अलावा रणवीर सिंह के पास गोवा में भी एक करोड़ों का बंगला है।

    दीपिका पादुकोण के आलिशान घर
    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में सुपरहिट फ़िल्में दी हैं और इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। यहीं अगर बात की जाए एक्ट्रेस के नेटवर्थ की तो दीपिका पादुकोण ने उसमें कैटरीना कैफ कैफ और अनुष्का शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। एक्ट्रेस घरों के मामले में भी सबसे आगे हैं। दीपिका का मुंबई में एक आलिशान घर है जिसकी कीमत 6 करोड़ की है। वहीं दीपिका पादुकोण ने कई अलग-अलग लक्जरी अपार्टमेंट्स में भी इन्वेस्ट किया है।

    साथ खरीदा शानदार घर
    बॉलीवुड के पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने अलग-अलग घर होने के बावजूद एक आलीशान घर खरीदा है जिसकी कीमत 119 करोड़ रुपये हैं। कपल ने अपना घर बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान के घर मन्नत के बगल में लिया है। इसके अलावा दोनों ने अलीबाग में भी एक घर खरीदा है।