धनुष ने अलग हुई पत्नी ऐश्वर्या के लिए किये ट्वीट में लिखा 'दोस्त', बदले में मिला ऐसा जवाब

    दोनों अब अलग घर में रहते हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ है जिसे देख कर आपका दिल खुश हो जायेगा।

    धनुष ने अलग हुई पत्नी ऐश्वर्या के लिए किये ट्वीट में लिखा 'दोस्त', बदले में मिला ऐसा जवाब

    साउथ सुपरस्टार धनुष ने पिछले साल जब पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने का एलान कर सभी को हैरान कर दिया था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि इतने सालों से एक साथ हंसी ख़ुशी से रहने वाली जोड़ी अब अलग हो रही है। दोनों अब अलग घर में रहते हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ है जिसे देख कर आपका दिल खुश हो जायेगा।

    दरअसल, एक दूसरे से अलग होने के बाद धनुष और ऐश्वर्या अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। दोनों अपने काम में इतना बिजी हो जाना चाहते हैं कि टूटे हुए रिश्ते का दुख रह रह कर न सताए। ऐसे में हाल में ऐश्वर्या का गाना ‘पयानी’ रिलीज़ हुआ है। इस गाने को अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। ऐसे में धनुष ने गाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए ऐश्वर्या के लिए एक ट्वीट कर दिया। ट्वीट करते हुए धनुष ने लिखा-‘आपके गाने पयानी के लिए आपको शुभकामनाएं ऐश्वर्या मेरी दोस्त।’ एक्टर ने यहां ऐश्वर्या को अपनी दोस्त कह कर संबोधित किया है।

    दूसरी तरफ ऐश्वर्या ने भी पोस्ट पर धनुष को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा-‘शुक्रिया धनुष’

    बता दें, धनुष और थलाइवा रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने 18 साल पहले नवंबर 2004में शादी की थी। लेकिन इस साल की शुरुआत मेंदोनों ने शादी को खत्म करते हुए अलग होने का फैसला लिया। दोनों ने इसके पीछे की वजह के बारे में नहीं बताया। लेकिन निजता का सम्मान करने की रिक्वेस्ट की थी। स्टेटमेंट में लिखा गया था-"दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं।" ये दुखी करने वाली खबर थी।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नज़र आये थे। इस फिल्म में एक्टर की परफॉरमेंस को खूब पसंद किया गया था। आगे आने वाले दिनों में एक्टर कई धमाकेदार फ़िल्में लाने जा रहे हैं। उम्मीद है उनकी निजी जिंदगी में आये तूफान का असर उनके काम पर न दिखे। वहीं हाल में ऐश्वर्या का गाना रिलीज़ हुआ है।

    Tags