धनुष ने शादी के 18 साल बाद दिया सुपरस्टार रजनीकांत के बेटी ऐश्वर्या को तलाक, ऐसे बने थे थलाइवा के दामाद

    एक्टर धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। जानिए किस तरह से फैंस के बीच रखी उन्होंने बात और किस तरह से साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद बने थे एक्टर?

    धनुष ने शादी के 18 साल बाद दिया सुपरस्टार रजनीकांत के बेटी ऐश्वर्या को तलाक, ऐसे बने थे थलाइवा के दामाद

    सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक की खबरों के बाद फैंस को एक और जोड़ी के टूटने की खबर मिली है। यहां हम बात कर रहे हैं एक्टर धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या की। दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए तलाक लेने के जानकारी फैंस के बीच शेयर की है। धनुष ने लिखा- 18 साल का साथ, दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभचिंतक बन हमने एक ग्रोथ, समझदारी, साझेदारी का रास्ता तय किया था। आज हम वहां खड़े हैं। जहां से हमारी राहें अलग हो रही हैं। ऐश्वर्या और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। हम एक दूसरे से अलग होकर खुद की तलाश करेंगे। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें औऱ हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए हमें इससे डील करने दें।हालांकि यहां हम आपसे बात करेंगे इन दोनों की लव स्टोरी की जहां जिसके बाद धनुष एक्टर रजनीकांत के दामाद बने थे। 

    एक्टर धनुष की मुलाकात सबसे पहले ऐश्वर्या राजनीकांत से एक थिएटर में हुई थी। जहां पर ऐश्वर्या अपनी बहन सौंदर्य के साथ उन्हीं की फिल्म देखने के लिए पहुंची थीं। थिएटर के मालिक ने फिल्म खत्म होने के बाद खुद धनुष को ऐश्वर्या से मिलवाया था। इस छोटी सी मुलाकात के बाद खुद अगले दिन ऐश्वर्या ने एक बुके धनुष के लिए भेजा था, जिसमें उन्होंने एक्टर के काम की तारीफ करते हुए उनसे टच में रहने के लिए भी कहा था। बस यहीं से ही दोनों के मिलने जुलने का सिलसिला शुरू हो गया।

    उस वक्त भले ही धनुष की कई फिल्में रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन जितनी भी हुई उसमें उनके काम की काफी तारीफ की गई थी। ऐसे में मीडिया धनुष को फॉलो करने लगे। उस दौरान ऐश्वर्या संग उनकी मुलाकात भी मीडिया ने नोट की और फिर क्या था दोनों को लेकर खबरें छपने लगीं। धीरे-धीरे ये खबरें सुपरस्टार रजनीकांत तक जा पहुंची। एक्टर इससे काफी परेशान हो गए। 

    इस तरह रजनीकांत के दामाद बने थे धनुष

    जब एक्टर ने दोनों से शादी को लेकर बात की तो उन्होंने हां कर दी। जल्दबाजी में दोनों का रिश्ता पक्का कर दिया गया। 18 नवंबर 2004 में दोनों ने शादी की थी। इस तरह फिर साधारण से दिखने वाले धनुष साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद बन गए। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पहले दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे। हालांकि ये खबरें आने और फिर शादी तय हो जाने के बाद दोनों ने इस रिश्ते को खुलकर स्वीकार लिया। दोनों के शादी के बाद दो बच्चे हुए। ये कपल अपनी शानदार जिंदगी बिता रहा था, लेकिन अब दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। खुद इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।