आम्रपाली दुबे भगवान शिव की हैं बड़ी भक्त, भक्ति करने नेपाल तक पहुंची?

    आम्रपाली दुबे शिव भक्ति में डुबी और उनकी ये नई रील खूब वायरल हो रही है।

    आम्रपाली दुबे भगवान शिव की हैं बड़ी भक्त, भक्ति करने नेपाल तक पहुंची?

    एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वो अकसर अपनी अदाओं से भोजपुरी फिल्मों और गानों में धमाल मचाती आई हैं। अगर उनकी कोई फिल्म या गाने नहीं आते, तब भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का एंटरटेनमेंट करती हैं। आम्रपाली अपनी निजी जिंदगी के बारे में अकसर फैंस को इंस्टाग्राम पर अपनी जानकारी देती रही हैं कि वो कब फिल्में शूट कर रही हैं और कब घूमने गई हैं। ट्रेंड फॉलो करते हुए आम्रपाली दुबे बेहतरीन रील भी बनाती हैं जो कि लोगों को खूब पसंद आती हैं। इस बार वो अपनी रील के जरिए भक्ति में डूब गई हैं।

    आम्रपाली ने एक रील शेयर की है जिसमें वो भगवान शिव की अराधना कर रही हैं। वो एक पीली ड्रेस में नजर आती हैं और हाथ जोड़े घड़ी हैं। ये वीडियो काफी स्लो मोशन मे है। पीछे एक म्यूजिक चल रहा है और रील खत्म होते होते वो कैमरे की तरफ देखती हैं। आम्रपाली का ये भक्ति अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। उनका कमेंट बॉक्स हर हर महादेव से लिखते हुए भर गया है। जो भी ये रील देख रहा है वो कमेंट में हर हर महादेव लिख रहा है।

    कई दर्शकों ने उनसे सवाल किया है कि ये वीडियो कहां की है तो कुछ ने नेपाल के किसी मंदिर का अंदाजा लगाया है। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शिव भक्ति के लिए एक्ट्रेस नेपाल पहुंच गई हैं।

    निरहुआ संग जमती है जोड़ी

    एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें वैसे तो आम्रपाली ने कई एक्टर्स संग काम किया है लेकिन सबसे ज्यादा उनकी जोड़ी निरहुआ संग नजर आई है। उनकी और निरहुआ की जोड़ी को लोग पसंद भी करते हैं। आम्रपाली से एक बार पूछा भी गया था कि वो निरहुआ के साथ ज्यादा फिल्में क्यों करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो उनके साथ काफी कंफर्ट जोन में रहती हैं। इसी वजह से दोनों के कई बार रिलेशनशिप की भी अफवाहें उड़ चुकी हैं। लेकिन आम्रपाली और निरहुआ काफी अच्छे दोस्त हैं। बीते दिनों जब निरहुआ के बेटे का बर्थडे था तो आम्रपाली ने बहुत ही प्यार से विश किया था।