'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में क्या कर रही हैं अनन्या पांडे?
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में फैंस ने अनन्या पांडे को किया स्पॉट, क्या आपने भी देखा?

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की काफी लंबे समय से चर्चा हो रही थी। इस फिल्म को आलिया ने प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद भी शूट किया है। करण जौहर ने डायरेक्शन में काफी समय बाद इस फिल्म से वापसी की है। फिल्म के ट्रेलर से आपको फिल्म की कहानी साफ पता चल जाएगी। बहुत कोई सस्पेंस वाली बात नजर नहीं आती है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम रोल मे हैं।
इन सभी को साफ तौर पर दिखाया गया है लेकिन अगर ट्रेलर को ध्यान से देखें तो तो इसमें एक और एक्ट्रेस हैं जो पलक झपकते ही गायब हो जाती हैं। वो और कोई नहीं बल्कि अनन्या पांडे हैं। करण जौहर ने उनको भी फिल्म में कैमियो के लिए रखा है। हालांकि हो सकता है कि वो सिर्फ गाने भर में नजर आएं। फैंस ने अनन्या को स्पॉट कर लिया है। ट्विटर पर काफी तेजी से इस शीन को शेयर किया जा रहा है। अब अनन्या का फिल्म में कितना बड़ा रोल है, उसके लिए आपको 28 जुलाई का इंतजार करना होगा जब ये फिल्म थिएटर्स पर रिलीज हो रही है।
वैसे अनन्या आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2, खो गए हम कहां और कॉल मी बे में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म भी है।
जबकि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक बार फिर से धमाल मचाएंगे। इससे पहले दोनों एक साथ जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। इस बार भी दोनों की जोड़ी से काफी उम्मीदें की जा रही है। दोनों इस फिल्म में भी काफी जम रहे हैं। तुम क्या मिले गाने में दोनों की कैमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया है।