गेट वे ऑफ इंडिया के सामने पोज देते देते गिर गईं रेखा, मीडिया के सामने लड़खड़ाए कदम

    सोशल मीडिया पर एवरग्रीन ब्यूटी रेखा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेखा के कदम लड़खड़ाते नजर आ रहे हैं। 

    गेट वे ऑफ इंडिया के सामने पोज देते देते गिर गईं रेखा, मीडिया के सामने लड़खड़ाए कदम

    रेखा बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वो बात अलग है कि जब जब रेखा मीडिया के सामने आती हैं तब तब हंगामा मच जाता है। बीती रात ही रेखा मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पहुंची थीं। यहां पर रेखा ने डियॉर फैशन शो में हिस्सा लिया। आते ही रेखा ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। बीती रात से ही रेखा फैंस के बीच छाई हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रेखा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेखा कैमरे के आगे लड़खड़ाती नजर आ रही हैं। 

    दरअसल आते ही मीडिया ने रेखा को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान रेखा ने हाथ जोड़कर भगवान को नमस्कार किया। नमस्कार करते ही रेखा पीछे की तरफ गिर गईं। हालांकि सही समय पर रेखा ने खुद को संभाल लिया। कदम लड़खड़ाते ही रेखा मीडिया के सामने मुस्कुराती नजर आईं। रेखा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

    गौरतलब है कि डियॉर फैशन शो में रेखा देसी अंदाज में पहुंची थीं। इवेंट के दौरान रेखा लाल गोल्डन कलर की खूबसूरत साड़ी पहने नजर आईं। इस साड़ी के साथ रेखा ने गोल्ड की ज्वैलरी कैरी की थी। रेखा के दमदार लुक के आगे बॉलीवुड के बाकी सितारे काफी फीके लग रहे थे। रेखा के देसी अंदाज ने तो फैंस का दिल भी जीत लिया है। लोग लगातार सोशल मीडिया पर रेखा की तारीफ कर रहे हैं।

    इस इवेंट में रेखा के अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे और सोनम कपूर जैसे सितारों का नाम शामिल है। इसके अलावा डियॉर फैशन शो में गेम्स ऑफ थ्रोन स्टार मैसी विलियम्स और थाई एक्टर एपो और मील भी चार चांद लगाने पहुंचे थे। ये सभी सितारे बीती रात से फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। 

    Tags