पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ सामंथा रूथ प्रभु नहीं बल्कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस आएंगी नजर, देखिए तस्वीर

    साउथ की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को लेकर उनके फैंस को एक बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल पुष्पा 2 में अब उनकी जगह इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ले ली है। 

    <p>सामंथा रुथ प्रभु और दिशा पटानी से जुड़ी हुई तस्वीर&nbsp;</p>

    सामंथा रुथ प्रभु और दिशा पटानी से जुड़ी हुई तस्वीर&nbsp;

    साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा लोगों का दिल जीतने का काम बखूबी करती हुई नजर आई थीं। इस फिल्म ने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड्स एक ही झटके में तोड़ दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त तरीके से कमाई की थी। फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के साथ साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई दी थीं। अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के आइटम सॉन्ग ने भी धमाल मचाने का काम बखूबी किया था। ऊ अंतावा गाना लोगों को काफी अच्छा लगा था। फैंस सामंथा को दूसरे पार्ट में भी देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब जो फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई है उसके मुताबिक पुष्पा फिल्म के दूसरे पार्ट में आइटम सॉन्ग में सामंथा नजर नहीं आने वाली हैं।

    दरअसल सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी पुष्पा 2 में सामंथा को रिप्लेस करने वाली हैं। दिशा को पहले पार्ट का हिस्सा बनने के लिए ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। बाद में फिर ये ऑफर सामंथा को दिया गया। अब ऐसी खबरे हैं कि दिशा दूसरे भाग में नजर आ सकती हैं। खुद पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार ने पुष्पा 2 के लिए ये बड़ा फैसला लिया है। अब सामंथा की बजाए फिल्म के दूसरे पार्ट में दिशा पाटनी नजर आ सकती हैं। 

    पुष्पा में अल्लू अर्जुन का फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था। इस फिल्म में एक्टर का लुक और स्टाइल देखकर कई लोग इस कॉपी करते हुए दिखाई दिए। बॉलीवुड से लेकर राजनेता भी फिल्म पुष्पा के डायलॉग्स का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए हैं। अब देखना ये होगा कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट लोगों को कितना ज्यादा पसंद आने वाला है।

    Tags