दिशा पाटनी का खुलासा, रणबीर कपूर की वजह से हो गया था उनका एक्सीडेंट

    उनका ये अंदाज़ फैंस पसंद कर रहे हैं और फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले हाल में एक्ट्रेस ने ऐसा खुलासा किया जो आपको जरुर पता होना चाहिए। क्या आप जानते थे कि दिशा का एक बार रणबीर कपूर की वजह से रोड एक्सीडेंट होने वाला था? इसका खुलासा खुद दिशा ने किया।

    दिशा पाटनी का खुलासा, रणबीर कपूर की वजह से हो गया था उनका एक्सीडेंट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर ख़बरों में बनी हुई हैं। उन्हें अलग अलग में फिल्म प्रमोशन पर देखा जा रहा है। कभी वो एकदम वेस्टर्न लुक में नज़र आती हैं, तो कभी साड़ी में। उनका ये अंदाज़ फैंस पसंद कर रहे हैं और फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले हाल में एक्ट्रेस ने ऐसा खुलासा किया जो आपको जरुर पता होना चाहिए। क्या आप जानते थे कि दिशा का एक बार रणबीर कपूर की वजह से रोड एक्सीडेंट होने वाला था? इसका खुलासा खुद दिशा ने किया।

    हाल में फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन के मौके पर दिशा पाटनी ने खुलासा किया कि एक बार रणबीर कपूर की वजह से उनका एक्सीडेंट होने से बच गया था। क्योंकि वो एक्टर की बड़ी फैन रही हैं। दिशा कहती हैं-‘जब मैं स्कूल में थी, तो मैं रणबीर की बहुत बड़ी फैन थी, और मैं लगभग इतने सारे एक्सीडेंट में फंस जाती थी। क्योंकि मैं उनके पोस्टर्स देखती थी। मेरे शहर में, उनका एक बहुत बड़ा पोस्टर था, मुझे लगता है कि वह किसी ब्रांड का प्रचार कर रहे थे। और मैं बस उसे घूरती रही अपनी स्कूटी चलाते समय। और मैं ऐसा करते हुए बहुत सी चीजों से टकरा जाती थी।

    Ranbir Kapoor

    बता दें, दिशा पाटनी जल्द जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नज़र आने वाली हैं। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जो काफी धमाकेदार था। साथ ही कन्फ्यूजन से भरा कि इस बार असली विलेन कौन होगा। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है जो इस शुक्रवार यानी 29 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

    Tags