ईशा गुप्ता ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचीं, बार-बार संभालती नजर आईं ड्रेस

    ईशा गुप्ता ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बाल बाल बची हैं, देखिए कैसे ड्रेस संभालती आईं नजर

    ईशा गुप्ता ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचीं, बार-बार संभालती नजर आईं ड्रेस

    आईफा अवॉर्ड्स में बीती रात तमाम सितारों ने शिरकत की। एक से बढ़कर एक सितारों ने ग्रीन कार्पेट पर कदम रखा। इनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी थीं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर अपनी कातिल अदाओं से लोगों के होश उड़ाती रहती हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने हुस्न का जलवा दिखाया। एक्ट्रेस को आईफा 2023 में जाने का मौका मिला। यहां पर एक्ट्रेस एक रिवीलिंग ड्रेस पहनकर आई थीं।

    सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एंट्री की वीडियो काफी छा गई। दरअसल एक्ट्रेस ने एक रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी। इसमें वो काफी हॉट लग रही थीं। तमाम फैंस ने उनकी तारीफ भी की है। उन्होंने एक चमकदार बॉडीकोन ड्रेस पहनी थी। हालांकि ये ड्रेस उनके लिए आफत बनती नजर आ रही थी। एक्ट्रेस बार बार अपनी ड्रेस को ऊपर कर रही थीं। बार बार ड्रेस को संभालता देख लोगों ने भी उनकी इस वीडियो पर काफी कमेंट्स कर डाले। 

    एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''ऐसी ड्रेस क्यों पहनते हैं, जिससे बार-बार खुद को ढकना पड़े।'' एक और यूजर ने लिखा, ''शर्म नहीं आती इन्हें।'' इसी तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने किए हैं।

    ईशा गुप्ता हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल का भी हिस्सा थीं। उन्होंने तब भी सोशल मीडिया पर जमकर कहर ढाया था। उनका व्हाइट कलर का रिवीलिंग गाउन काफी चर्चा मे था। ईशा ने अपना अदाओं के खूब जलवे बिखेरे थे। ईशा गुप्ता फिल्मों और वेब सीरीज में भी अकसर अपना बोल्ड अंदाज दिखाती हैं। बॉबी देओल आश्रम में ईशा ने अपनी हॉटनेस से सबको हैरान करके रख दिया था। ईशा ने इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड में एंट्री की थी। एक्ट्रेस राज 3, बेबी, रुस्तम, कमांडो 2 और बादशाहो जैसी फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं। खबर है कि ईशा हेरा फेरी 3 में भी नजर आ सकती हैं।

    Tags