रणबीर कपूर के गाने पर बादशाह संग जमकर नाचे महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो वायरल

    आज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रणबीर कपूर के गानों पर डांस करते देख आपका दिल खुश हो जाएगा। धोनी को इस एनर्जी के साथ करते देख हार्दिक पांड्या भी झूम उठे।

    रणबीर कपूर के गाने पर बादशाह संग जमकर नाचे महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो वायरल

    भारतीय क्रिकेट टीम बॉलीवुड सॉन्ग की दीवानी रही है। कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जब क्रिकेटर्स को इन गानों पर मस्ती करते हुए देखा गया है। लेकिन आज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रणबीर कपूर के गानों पर डांस करते देख आपका दिल खुश हो जाएगा। धोनी को इस एनर्जी के साथ करते देख हार्दिक पांड्या भी झूम उठे। 

    ये वीडियो दुबई में हुई एक पार्टी की है जिसमें रैपर बादशाह भी अपने रंग में नज़र आ रहे हैं। वहीं धोनी, हार्दिक के साथ शाहिद कपूर के गाने 'गंदी बात' पर डांस स्टेप मैच करते दिख रहे हैं। आगे क्रिकेटर ने रणबीर कपूर के गाने 'दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड छोड़छाड़ के' पर थिरकते दिख रहे हैं। देखिये पार्टी की इनसाइड फोटोज और वीडियो-

    ये वीडियो दुबई में हुई एक खास पार्टी का है जहां धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे थे। सूट बूट में नज़र आ रहे माही को अपने दोस्तों संग मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वहीं साक्षी ब्लैक शिमरी आउटफिट में नज़र आ रही हैं। हार्दिक पंड्या ने भी ब्लैक शर्ट और पैंट कैरी किया हुआ था। कुछ क्रिकेटर हाल में हुई सीरीज जीतने का जश्न मनाते दिखे तो कुछ अपनी ही मस्ती में। इस शानदार पार्टी का एक वीडियो मशहूर सिंगर सतिंदर सरताज ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो इन सभी को एक लाइन बनाकर साथ झूमते हुए देखा जा सकता है। बस धोनी छाए हुए हैं।

    बया दें, रिटायरमेंट के बाद उनके फैंस उन्हें क्रिकेट फील्ड पर याद करते हैं। उनकी कैप्टेंसी में लिए गए कई बड़े फैसलों को आज भी याद किया जाता है। क्रिकेटर ने देश को T20 और 2011 का वर्ल्डकप दिया है। इसके अलावा न जाने कितनी सीरीज जीत कर देश के नाम की। ऐसे क्रिकटर हमेशा महान कहे जाते हैं। इसके साथ धोनी शानदार डांसर हैं। किशोर कुमार के गाने सुनना पसंद करते हैं।

    Tags